पोखरे में दिखा मगरमच्छ, ग्रामीण भयभीत

महराजगंज। नौतनवां थाना क्षेत्र के ग्राम ग्राम पंचायत सिसवा उर्फ खोरिया निवासी सुनील सिंह के निजी पोखरे में रविवार की सुबह करीब 11 बजे कुछ लोगों ने पोखरे में मगरमच्छ तैरता देखा। वहीं पोखरे में मगरमच्छ मिलने की जानकारी पर मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण इकठ्ठा हो गए। जहां लोगों ने पोखरे में मगरमच्छ

महराजगंज। नौतनवां थाना क्षेत्र के ग्राम ग्राम पंचायत सिसवा उर्फ खोरिया निवासी सुनील सिंह के निजी पोखरे में रविवार की सुबह करीब 11 बजे कुछ लोगों ने पोखरे में मगरमच्छ तैरता देखा। वहीं पोखरे में मगरमच्छ मिलने की जानकारी पर मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण इकठ्ठा हो गए।

जहां लोगों ने पोखरे में मगरमच्छ मिलने की जानकारी वन विभाग को दिया सूचना देने के कई घंटे बीत जाने के बाद भी मौके पर वन विभाग का कोई जिम्मेदार नहीं पहुंचा। फिर ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए मगरमच्छ को बड़ी ही मशक्कत के बाद पकड़ रस्सी से बांध कर वन विभाग की टीम का इंतजार कर रहे थे, जहां खबर लिखे जाने तक मौके पर वन विभाग की टीम नहीं पहुंची थी।

About The Author: Swatantra Prabhat