स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो उन्नाव। परमवीर चक्र विजेता रामास्वामी की जयन्ती पर सदर विधायक पंकज गुप्ता द्वारा विकलांगजनो को ट्राई साइकिल प्रदान की गयी। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि मेजर रामास्वामी परमेश्वरन भारतीय सेना के वह अधिकारी थे जिन्होने श्रीलंका सिविल वार के दौरान अपनी बहादुरी का परचम फहराया। उनको भारत का सर्वोच्च सैन्य अलंकरण परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था। आज उनकी जयन्ती पर सदर विधायक पंकज गुप्ता द्वारा विकलांगो को ट्राई साइकिल प्रदान की गयी।
उन्होने कहा कि दिव्यांग मुन्ना निवासी बाबा खेड़ा इसुनिया व खलील अहमद निवासी मोतीनगर को ट्राई साइकिल न होने से जीवन यापन में घोर परेशानियो का सामना करना पड़ रहा था। इस बात की जानकारी सदर विधायक पंकज गुप्ता को होने पर दोनो दिव्यांगो को कैम्प कार्यालय बुलाकर निजी प्रयास से ट्राई साइकिल प्रदान की। ट्राई साइकिल पाकर विकलांग मुन्ना व खलील के चेहरो पर खुशी छा गयी। उन्होने बताया कि वह काफी दौड़ भाग की लेकिन गत दिवस सदर विधायक से कहने पर मुझे साईकिल मिल गई। इस मौके पर भाजपा नेता रत्नेश चन्देल व्यापारी नेता जनरेल सिंह भी मौजूद रहे।