वर्चुअल जिला बैठक में शामिल हुए प्रभारी मंत्री

अमेठी। कोरोना काल में संपूर्ण लाॅकडाउन के समय भाजपा कार्यकर्ताओं ने संगठित होकर नि:स्वार्थ भाव से अभूतपूर्व सेवा के कार्य किये है।असहायों व जरूरतमंदों के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्य के लिए खुद को समर्पित कर दिया।जब अन्य दलों के कार्यकर्त्ता घरों में बैठे थे तब यह जानते हुए भी कि खतरा है फिर

अमेठी। कोरोना काल में संपूर्ण लाॅकडाउन के समय भाजपा कार्यकर्ताओं ने संगठित होकर नि:स्वार्थ भाव से अभूतपूर्व सेवा के कार्य किये है।असहायों व जरूरतमंदों के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्य के लिए खुद को समर्पित कर दिया।जब अन्य दलों के कार्यकर्त्ता घरों में बैठे थे तब यह जानते हुए भी कि खतरा है फिर भी भाजपा कार्यकर्ता मदद करते रहे।भाजपा कार्यकर्ताओं ने यह भी सुनिश्चित किया कि कोई भी गरीब व जरूरतमंद  भूखा न सोए।भाजपा कार्यकर्त्ता आपदा के दौरान जब समर्पित भाव से सेवा कार्य करता है तब वह अन्य दलों से अलग दिखता है। यह बाते  प्रदेश सरकार के मन्त्री  मोहसिन रजा  ने भाजपा जिला अध्यक्ष  दुर्गेश त्रिपाठी  की अध्यक्षता में भाजपा की वर्चुअल जिला बैठक के दौरान जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा संपूर्ण लाॅकडाउन के दौरान किये गये सेवा कार्यो पर बनी ई-बुक के विमोचन करते हुए कही।प्रभारी मंत्री ने आगे कहा कि सेवा ही संगठन है के मूलमंत्र को मानकर नर सेवा नारायण सेवा है के भाव से प्रवासी भाइयों व जरूरतमंदो के लिए की गई सेवा कार्यों का संकलन कर बनाई गई ई-बुक आने वाली पीढियों के लिए प्रेरणा पुंज के रूप में जगमगाती रहेगी।

वर्चुअल जिला बैठक में शामिल हुए प्रभारी मंत्री

भाजपा की वर्चुअल जिला बैठक में जिलाध्यक्ष  ने केंद्रीय मंत्री व सांसद  स्मृति ईरानी के माध्यम से कोरोना आपदा के कारण  संपूर्ण लाॅकडाउन के दौरान संसदीय क्षेत्र अमेठी एवं देश के सुदूर क्षेत्रों में फंसे हुए संसदीय क्षेत्र के लोगों के बीच की गयी सेवा कार्यो की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि जिले के गरीबों, असहायों एवं जरूरतमंदो को गांवों में जाकर हजारों राशन किट,मास्क,सेनिटाइजर,गमछा इत्यादि का वितरण किया गया। श्रमिक स्पेशल ट्रेन से आने वाले प्रवासी मजदूरों  के लिए भोजन की व्यवस्था कराई गई।देश के सुदूर क्षेत्रों में फसे संसदीय क्षेत्र के लोगों को राशन व भोजन की व्यवस्था के साथ सुरक्षित घर वापसी की व्यवस्था भी सुनिश्चित कराई गई।

भाजपा प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा की वर्चुअल जिला बैठक में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा उत्तर प्रदेश के महामंत्री अमरपाल मौर्या ने आगामी एक माह सितम्बर माह से गांधी जयंती तक चलने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी का 17 सितम्बर को  70 वां जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जायेगा। 14 सितम्बर से 20 सितम्बर के बीच पीएम की 70 वां जन्मदिन होने के कारण सभी कार्य 70 के गुणांक मे किये जायेंगे। 14 सितम्बर को भाजपा युवा मोर्चा के संयोजन में 70 कार्यकर्त्ताओं द्वारा  ब्लड डोनेशन का कार्यक्रम। इसी दिन 70 स्वस्थ हुए कोरोना मरीजों द्वारा प्लाजा डोनेशन का कार्यक्रम। 15 सितम्बर को भाजपा पिछड़ा मोर्चा के संयोजन में 70 गरीब लोगों को चश्मा देने का कार्य।16 सितम्बर को भाजपा द्वारा जिला मुख्यालय पर 70 चिन्हित स्थानों पर सार्वजनिक स्वच्छता अभियान चलाने का काम। 17 सितम्बर को दो कार्यक्रम। पहला भाजपा अनुसूचित मोर्चा के संयोजन में  70 दिव्यांगो को जनप्रतिनिधियों के सहयोग से कृत्रिम अंग देना तथा दूसरा भाजपा महिला मोर्चा द्वारा 70 गरीब बस्तियों व अस्पतालों में फल वितरण। 

About The Author: Swatantra Prabhat