विशेष समुदाय के व्यक्ति ने भाजपा बूथ अध्यक्ष के कमरे पर किया कब्जा, मामला तनावपूर्ण

ब्यूरो रिपोर्ट – विवेक पाण्डेयअम्बेडकरनगर। विशेष समुदाय के व्यक्ति द्वारा भाजपा बूथ अध्यक्ष के कमरे पर जबरन कब्जे को लेकर पुलिस अधीक्षक से शिकायत हुई, मामला तनावपूर्ण बना हुआ है। पीड़ित ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र के माध्यम से न्याय की गुहार लगायी। प्राप्त जानकारी के अनुसार संतोष कुमार पांडे पुत्र राममूरत पहितीपुर, अकबरपुर अम्बेडकरनगर

ब्यूरो रिपोर्ट – विवेक पाण्डेय
अम्बेडकरनगर। विशेष समुदाय के व्यक्ति द्वारा भाजपा बूथ अध्यक्ष के कमरे पर जबरन कब्जे को लेकर पुलिस अधीक्षक से शिकायत हुई, मामला तनावपूर्ण बना हुआ है। पीड़ित ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र के माध्यम से न्याय की गुहार लगायी। प्राप्त जानकारी के अनुसार संतोष कुमार पांडे पुत्र राममूरत पहितीपुर, अकबरपुर अम्बेडकरनगर का निवासी है। पीड़ित अत्यंत गरीब व आंत के रोग से ग्रसित है। उसके एक आंत का एक बार ऑपरेशन हो चुका है और दूसरे आंत का ऑपरेशन होना है। पीड़ित के पिता व भाई नशेड़ी किस्म के व्यक्ति हैं, शराब के नशे में धुत रहते हैं। गांव के ही डॉक्टर सन्ने खाॅ ने पीड़ित के पिता और भाई को शराब पिलाकर सादे कागज पर दस्तखत बनवा लिए हैं। पीड़ित के मकान के किराए पर रहने लगे। जब पीड़ित ने किराया मांगा तो डाॅ0 सन्ने खाॅ ने कहा कि तुम्हारे पिता को दिए हैं जबकि पीड़ित ने में पहले ही मना कर दिया था कि किराया पिता व भाई को मत दीजिएगा। जब पीड़ित ने मकान खाली करने के लिए कहा तो इंकार कर दिए तथा पीड़ित को जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़ित ने मकान खाली करवाने की माॅग किया।

About The Author: Swatantra Prabhat