प्रयागराज मंडल में में 51 कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त

प्रयागराज मंडल में में 51 कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त। स्वतंत्र प्रभात प्रयागराज उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज मंडल से दिनांक 31 अगस्त 2020 को 47 कर्मचारी एवं 4 आर.पी.एफ.कर्मचारी सहित कुल 51 रेल सेवक सेवानिवृत्त हुए। 04 लोको पायलटों तथा 02 स्टेशन मास्टरों को सुरक्षित ट्रेन संचालन हेतु एक्सीडेंट फ्री अवार्ड से भी सम्मानित किया

‌ प्रयागराज मंडल में में 51 कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त।


‌ स्वतंत्र प्रभात

‌प्रयागराज

‌ उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज मंडल से दिनांक 31 अगस्त 2020 को 47 कर्मचारी एवं 4 आर.पी.एफ.कर्मचारी सहित कुल 51 रेल सेवक सेवानिवृत्त हुए। 04 लोको पायलटों तथा 02 स्टेशन मास्टरों को सुरक्षित ट्रेन संचालन हेतु एक्सीडेंट फ्री अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। कोविड 19 के संक्रमण की इस संकट की स्थिति में भी प्रयागराज मंडल के कार्मिक विभाग द्वारा लेखा विभाग के सहयोग से 47 कर्मचारियों का समापन भुगतान तत्परता एवं समय पर सुनिश्चित किया गया, जिसके अंतर्गत कुल लगभग 14 करोड़ रूपए का समापन भुगतान नियमानुसार डिजिटल माध्यम से किया गया। साथ ही रेल सुरक्षा बल के भी 04 कर्मचारी रिटायर हुए। इस प्रकार कुल 51 कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए।


‌वर्तमान परिस्थिति में रेलवे बोर्ड एवं भारत सरकार के निर्देशानुसार समस्त सावधानियों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए। समापन भुगतान संबंधित समस्त प्रपत्र एक फोल्डर में कार्मिक विभाग के कल्याण निरीक्षकों के द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को उनके कार्यस्थल पर ही सम्मान सहित सौंपा गया। वर्तमान कोरोना काल में सही समय पर बिना किसी त्रुटि या विलंब के इन सेवानिवृत्त कर्मचारियों का भुगतान सेटलमेंट सुनिश्चित करना किसी चुनौती से कम नहीं था। मंडल रेल प्रबंधक, प्रयागराज अमिताभ के कुशल संरक्षण में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, प्रयागराज राजेश शर्मा, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक, प्रयागराज रवि पटेल एवं उनकी टीम ने अथक परिश्रम करते हुए इस कार्य को सफलतापूर्वक पूरा किया।

‌रिटायरमेंट कार्यक्रम विडियो कानफेंसिंग के माध्यम से पूरे भारतीय रेलवे पर आयोजित किया गया। इसम रेल मंत्री श्री पीयूष गोयल ने भारतीय रेलवे से सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारियों को रेलवे बोर्ड से विदाई दी और उनके योगदान की प्रशंसा की।

‌ प्रयागराज ब्यूरो से दयाशंकर त्रिपाठी की रिपोर्ट।

About The Author: Swatantra Prabhat