भगवान परशुराम चेतनापीठ के संस्थापक पूर्व मंत्री का युवाओ ने किया स्वागत

स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो उन्नाव। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर ब्राह्मण समाज ने भगवान परसुराम चेतना पीठ के संस्थापक एवं पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा का भव्य स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत पूर्व मंत्री श्री मिश्र ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार में मजदूर से लेकर व्यापारी तक सभी वर्गों के लोग सरकारी शोषण का शिकार

स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो उन्नाव। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर ब्राह्मण समाज ने भगवान परसुराम चेतना पीठ के संस्थापक एवं पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा का भव्य स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत पूर्व मंत्री श्री मिश्र ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार में मजदूर से लेकर व्यापारी तक सभी वर्गों के लोग सरकारी शोषण का शिकार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा राज में बहू-बेटियां तक सुरक्षित नहीं है और ब्राह्मणों की ताबड़तोड़ हत्यायें तथा उन पर अत्याचार हो रहे हैं।
ब्राह्मण समाज के सैकड़ों नवयुवकों ने बांगरमऊ में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे से गाजियाबाद जाते समय पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा को हवाई पट्टी पर रोक लिया और माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया।

उन्होंने अपने संबोधन में प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का थोथा नारा लगाने वाली भाजपा सरकार के राज्य में सरेराह बहू-बेटियों की इज्जत लूटी जा रही है और सरकार के इशारे पर खासकर ब्राह्मण समाज प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है। प्रदेश का नौजवान मजदूरी के लिए अन्य प्रदेशों को पलायन कर रहा है। गरीब परिवारों के सदस्य इलाज के अभाव में असमय दम तोड़ रहे हैं और खाद के अभाव में किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा के व्यवसायीकरण से गरीबों के बच्चे पढ़ाई छोड़ने को मजबूर हैं और प्रदेश की अधिकांश सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं लेकिन भाजपा सरकार धर्म की आड़ में प्रदेश की गरीब जनता को ठगने में जुटी हुई है। उन्होंने जानकारी दी कि चेतना पीठ संस्था भगवान परसुराम की 110 फिट ऊंची प्रतिमा स्थापित कराने जा रही है। उन्होंने ब्राह्मण समाज के लोगों से जाति और धर्म की मानसिकता त्याग कर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करने की अपील की। इस मौके पर नगर के सुधीर कुमार मिश्र सद्धू और अतुल शुक्ला तथा हर्षित मिश्रा ने पूर्व मंत्री श्री मिश्र को महान क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा भेटकर सम्मानित किया।

स्वागत करने वालों में वीरेंद्र अवस्थी मनोज बाजपेई ललन शुक्ला रवि नादान सतीश तिवारी हिमांशु त्रिपाठी आदित्य मिश्रा नरेंद्र मिश्रा अनुज तिवारी अभिषेक शुक्ला आलोक त्रिवेदी राहुल दीक्षित शिवांश गोपाल विष्णु विपिन सुभाष श्याममूर्ति तिवारी अनुपम पांडेय व अजीत पांडेय आदि शामिल रहे।

About The Author: Swatantra Prabhat