बीमारी और आर्थिक तंगी के चलते दंपत्ति ने की आत्महत्या, हड़कंप

स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो उन्नाव। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के गांधी नगर मोहल्ले में रहने वाले एक दंपत्ति का शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में शव पड़ा देखा गया। दंपत्ति की मौत पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आस पास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। घटना की जानकारी गंगाघाट पुलिस को दी गई। मौके

स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो उन्नाव। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के गांधी नगर मोहल्ले में रहने वाले एक दंपत्ति का शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में शव पड़ा देखा गया। दंपत्ति की मौत पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आस पास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। घटना की जानकारी गंगाघाट पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। घटना की सूचना पर सीओ सिटी और फील्ड यूनिट की टीम ने नमूने लिये हैं। वहीं बताया जाता है पति चांदी का कारीगर था। लाॅकडाउन के कारण उसका काम बंद था। इस दौरान वह बीमार भी चल रहा था। कयास लगाए जा रहे हैं इसीलिए आर्थिक तंगी और बीमारी के चलते दोनों ने आत्महत्या की है।

बीमारी और आर्थिक तंगी के चलते दंपत्ति ने की आत्महत्या, हड़कंप
बीमारी और आर्थिक तंगी के चलते दंपत्ति ने की आत्महत्या, हड़कंप

गांधीनगर निवासी सुशील पाॅल (55) पत्नी मंजू पाॅल (50) के साथ रहता था। वह कानपुर लाल बंगला में चांदी की दुकान में कारीगर था। गुरूवार देर रात दोनों कमरे में सोने चले गये। जिसके बाद सुबह दस बजे तक दोनों कमरे से बाहर नहीं निकले। जिस पर उसके छोटे भाई को शक हुआ और उसकने दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई आहट नहीं मिली। जिसके बाद उसने दरवाजे में धक्का मारा। दरवाजा खुलते ही सुशील और उसकी पत्नी का शव बेड के नीचे पड़े थे। यह देख उसके होश उड़ गये और उसकी चीख निकल आई। चीख सुन आस पास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। घटना की जानकारी गंगाघाट पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी यादवेन्द्र यादव, इंस्पेक्टर अरविंद सिंह ने जांच पड़ताल की।

घटना के बाद फील्ड यूनिट घटना स्थल पर नमूने लेने पहुंचे। संदिग्ध कोरोना होने के कारण फील्ड यूनिट के कर्मचारी डरे रहे। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। मृतक के भाई शंकर ने बताया कि कोरोना वाॅयरस के कारण लाॅक डाउन शुरू हो गया। तब से ही सुशील का काम बंद चल रहा था। जिससे वह अक्सर परेशान रहता था। इधर करीब पंद्रह दिनों से वह बीमार चल रहा था। उसे खांसी और बुखार की शिकायत थी। बेरोजगारी और बीमारी के कारण ही शायद दोनों ने ऐसा कदम उठाया है। वहीं पुलिस के के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।

About The Author: Swatantra Prabhat