ब्रह्म देव सिंह बने भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष ।

ब्रह्म देव सिंह बने भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष । वी •पी •सिंह (रिपोर्टर ) भदोही। भारतीय किसान यूनियन (अवध) के प्रदेश अध्यक्ष ओला सिंह ने ब्रह्म देव सिंह (पूर्व पुलिस उपाधीक्षक) को किसानों के प्रति इनकी निष्ठा व लगन को देखते हुए। भारतीय किसान यूनियन (अ.) भदोही का जिलाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति की

ब्रह्म देव सिंह बने भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष ।

वी •पी •सिंह (रिपोर्टर )

भदोही।

भारतीय किसान यूनियन (अवध) के प्रदेश अध्यक्ष ओला सिंह ने ब्रह्म देव सिंह (पूर्व पुलिस उपाधीक्षक) को किसानों के प्रति इनकी निष्ठा व लगन को देखते हुए। भारतीय किसान यूनियन (अ.) भदोही का जिलाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति की है।

बताते चले की ब्रह्म देव सिंह पुत्र स्व० दल प्रताप सिंह निवासी ग्राम पुरवा तहसील ज्ञानपुर जिला-भदोही के मूल निवासी है। इसके पहले सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर भी कार्यरत रह चुके है ।

उनकी किसानों के प्रति निष्ठा व ईमानदारी को देखते हुए ये जिम्मेदारी दी गई है। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान नव नियुक्त जिलाध्यक्ष ब्रम्हा देव सिंह ने कहा कि मै एक किसान पुत्र हूं और किसानों की समस्या को भली भांती जनता हूं।

मै किसानों के लिए आजीवन उनकी समस्या के लिए प्रयासरत रहूंगा। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के शरद बिंद, अमितेश पांडेय, जितेन्द्र सिंह, विकाश राय, शिव सिंह, सुबास सिंह, अमित कुमार, निशा देवी, अनीता बिंद, विश्वनाथ प्रताप सिंह आदि उनके मनोनयन पर खुशी जाहिर की है।

About The Author: Swatantra Prabhat