लाखों जनपद वासियों की ज़िन्दगी से खिलवाड़ बेमौत मर रहे हैं लोग

स्वतंत्र प्रभात मोहम्मद शाहरुख:-उन्नाव : उत्तर प्रदेश में लोग लगातार बढ़ता प्रदूषण लोगो के लिए अब जानलेवा साबित हो रहा है। उन्नाव की दिपाली फैक्ट्री से निकलने वाला धुंआ लोगो की जान से खेल रहा है। इसका एक जीता जागता नज़ारा उन्नाव में देखने को मिला, जहां आसपास बनी फैक्ट्रियों से निकलता केमिकल उसी फैक्ट्री

स्वतंत्र प्रभात मोहम्मद शाहरुख:-उन्नाव :  उत्तर प्रदेश में लोग लगातार बढ़ता प्रदूषण लोगो के लिए अब जानलेवा साबित हो रहा है। उन्नाव की दिपाली फैक्ट्री से निकलने वाला धुंआ लोगो की जान से खेल रहा है। इसका एक जीता जागता नज़ारा उन्नाव में देखने को मिला, जहां आसपास बनी फैक्ट्रियों से निकलता केमिकल उसी फैक्ट्री के ही पास डाल दिया जाता है। फलस्वरूप फैक्ट्रियों से निकला ये केमिकल आस पास के नलों में  पानी को दूषित कर ज़हर के रूप में निकल रहा है। जिससे इंसानो सहित जानवरो को गंभीर बीमारी से पीड़ित होना पड़ रहा है। उन्नाव के दही चौकी में काफी संख्या में निजी फैक्ट्रियां है। जिसमें कुछ टेनरी फैक्ट्रियां भी है। इन फैक्ट्रियो से रोजाना भारी मात्रा में जहरीला धुंआ निकलता है।

जो लोगो के लिए जानलेवा साबित हो रहा है।चिमनी से निकलता ये धुंआ किसी ज़हर से कम नहीं है। वहीं ये धुंआ हवा में मिलकर हवा को जहरीला बना रहा है। जिससे धुंआ शरीर के अंदर जा कर कैंसर जैसी भयंकर बीमारी हो सकती है। बावजूद इसके दहशतजदा यहाँ के लोग यही जहरीला धुंआ और हवा के साथ जीने   को मजबूर है। इंसानो की माने तो आसपास की फैक्ट्रियों से निकलता धुंआ और केमिकल युक्त पानी जमीन के अंदर भूगर्भ में डाला जा रहा है। जिसकी वजह से उन्नाव के नलों से दूषित पानी निकल रहा है। ये पानी पीकर यहाँ के जानवर भी गंभीर बीमारी से पीड़ित हो रहे है।

जहरीला धुआं भी दे रहा बीमारी को दावत,वहीं बताते चले कि फैक्ट्रियों से निकलता ये ज़हरीला धुँआ वायु को भी दूषित कर रहा है। यहां ऐसी सैकड़ो फैक्ट्रियां है। जहां से इस तरह से निकलता प्रदूषण वायु और जल को प्रदूषित कर रहा है। इन फैक्ट्रियों से निकलने वाला केमिकल उन्नाव के पास ही फेंक दिया जाता है। जिसका विपरीत प्रभाव होने से यहाँ की जमीन भी बंजर हो रही है और फैक्ट्रियो से निकल रहा ये केमिकल युक्त ज़हरीला पानी बहकर नहरों में गिर भूगर्भ जल में मिल रहा है। जिसे पीकर यहाँ के जानवर भी बीमार हो रहे है। जिससे लोगो में काफी आक्रोश व्याप्त है। लोगो की माने तो अधिकारी आते है और देखकर चले जाते है।।

About The Author: Swatantra Prabhat