बरवारतनपुर से जीयनपुर वाया सिसवा बाजार मार्ग आज भी हैं बदहाल

स्वतंत्र प्रभात से एसके कुशवाहा की रिपोर्ट- दो जनपदों को जोड़ने वाला जियनपुर-रास्ताजोड़ वाया सिसवा बाजार उपेक्षा के चलते आज भी बदहाल पड़ा हुआ हैं।जब की इस क्षेत्र का प्रमुख मार्ग होने के चलते हर समय आवागमन संचालित रहता है।उसके बावजूद भी इस सड़क की बदहाल रहना लोगो के लिए कष्ट दायी हैं। खड्डा क्षेत्र

स्वतंत्र प्रभात से एसके कुशवाहा की रिपोर्ट-


दो जनपदों को जोड़ने वाला जियनपुर-रास्ताजोड़ वाया सिसवा बाजार  उपेक्षा के चलते आज भी बदहाल पड़ा हुआ हैं।जब की इस क्षेत्र का प्रमुख मार्ग होने के चलते हर समय आवागमन संचालित रहता है।उसके बावजूद भी इस सड़क की बदहाल रहना लोगो के लिए कष्ट दायी हैं।

खड्डा क्षेत्र के ग्राम सभा विंदवलिया के टोला जियनपुर से हो कर खाड़पुल से पांच सौ मीटर पहले तक पीच मार्ग गया है।वहीं कोप जंगल से भी पीच मार्ग पुल के दुसरे तरफ से आकार पुल से सौ मीटर पहले ही समाप्त हो गया है।


जिसके चलते पुल को पार करने के लिये लोगों को दुपहिया वाहन को धक्के लगा कर पुल पार कराना पड़ रहा है।पुल के पास बनाये गये रैम्प के ईट उखड़ जाने से लोगों को पुल पार करना बड़ा जोखिम भरा कार्य हो गया है। रास्ताजोड़ घाट पर बने पुल पर रैम्प के उखड़ जाने से पड़ोसी जनपद के प्रमुख बाजार सिसवा जाने वाले राहगीरों व गन्ना लेकर जाने वाले किसानों को खतरा मोल लेना पड़ रहा है।

बरवारतनपुर से जीयनपुर वाया सिसवा बाजार मार्ग आज भी हैं बदहाल


इस पुल से हर समय लोगों की आवाजाही लगी रहती हैं।इतने व्यस्त पुल के मार्ग पर कुछ वर्ष पहले खडंजा किया गया था जो रेन कट के चलते पुरी तरह से गल गया हैं।वर्तमान समय में सिर्फ गढ्ढे ही मौजूद हैं।


 क्षेत्र के नगीना कुशवाहा, मुन्ना यादव,श्यामबदन यादव,मनीष, राजेश कुशवाहा, सत्येंद्र यादव, सुरेंद्र सिंह, मनोज राव,पवन राव,बंटी सिंह, मधुसूदन कुशवाहा, तुलसी प्रसाद, जगदीश यादव,रोहित कुशवाहा, पारस,नागेंद्र, विजयबहादुर, बीरा यादव,कांग्रेसी नेता लालबाबू आदि लोगों का कहना हैं की नदी उस पार महराजगंज के मदरहा(पटखौली) गांव तक पीच मार्ग आया है।वहां से पुल की दूरी महज एक किलोमीटर हैं।

अगर वह पीच पुल तक बन जाय व इस पार से कोपजंगल-जियनपुर मार्ग को लगभग दो सौ मीटर बढा कर पुल तक जोड़ दिया जाय तो यह दो जनपदों को जोड़ने वाला यह मार्ग से आवागमन करने मे काफी सुविधा होती।


ग्रामीणों ने दोनो जनपदों के क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से उक्त जनसमस्या का समाधान करने की मांग की है।जाने क्या कहते हैं जनप्रतिनिधि….––––––––––––––

महराजगंज जनपद के सिसवा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक प्रेमसागर पटेल का कहना है की सिसवा से जो पीच सड़क पटखौली तक बनी हैं। उसे रास्ताजोड़ घाट तक पहुचाने का प्रयास हो रहा है।

कुशीनगर के खड्डा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक जटाशंकर त्रिपाठी का कहना है की जियनपुर व कोपजंगल के तरफ से आने वाले पीच रोड़ को खाड़ पुल व रास्ताजोड़ पुल मे जोड़ने के लिए लोक निर्माण विभाग को प्राकलन तैयार करने का निर्देश दिया गया है।

खबर यह भी पढ़े……

About The Author: Swatantra Prabhat