भदोही के छात्र की रूस की राजधानी मास्को में हुई मौत।

भदोही के छात्र की रूस की राजधानी मास्को में हुई मौत। संतोष तिवारी (रिपोर्टर ) भदोही। कोईरौना थाना क्षेत्र के गंगापुर तलिया निवासी एक युवक की आज रूस की राजधानी मास्को में एक हास्पिटल में ईलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों का हाल बेहाल हो गया है। जानकारी के

भदोही के छात्र की रूस की राजधानी मास्को में हुई मौत।

संतोष तिवारी (रिपोर्टर )

भदोही।

कोईरौना थाना क्षेत्र के गंगापुर तलिया निवासी एक युवक की आज रूस की राजधानी मास्को में एक हास्पिटल में ईलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों का हाल बेहाल हो गया है।

जानकारी के मुताबिक गंगापुर निवासी मुखलाल गुप्ता का बेटा पवन कुमार गुप्ता (24) जो पिछले दो वर्ष से मास्को में रहकर पढाई करता था। और इधर करीब एक हफ्ता से उसकी तबियत खराब थी और हास्पिटल में ईलाज चल रहा था। लेकिन शुक्रवार को पवन की मौत हो गई। पवन के मित्रों ने इसकी सूचना घर वालों को दी।

जिसकी खबर सुनकर घर में कोहराम मच गया। पवन कुमार गुप्ता के पिता सूरत में रहकर किसी कम्पनी में काम करते है। और इस घटना की जानकारी होने पर मुखलाल भी गांव के लिए रवाना हो गये है। परिजन और ग्रामीण प्रशासन से मदद की मांग की है।

About The Author: Swatantra Prabhat