गलत पते की महिला निकली कोरोना पाजिटिव विभाग खोजबीन में जुटा

स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो:-शुक्लागंज-उन्नाव। शुक्लागंज की एक महिला ने कानपुर मेडिकल कालेज में अपना कोरोना टेस्ट कराया था। इस दौरान महिला ने अपना नाम और पता पंचम नगर शुक्लागंज अंकित करवाया था। मंगलवार को उसकी रिपोर्ट पाजिटिव पाई गई। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम उस महिला को ढूंढ रही है लकिन उसका कहीं कोई पता


स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो:-शुक्लागंज-उन्नाव।

शुक्लागंज की एक महिला ने कानपुर मेडिकल कालेज में अपना कोरोना टेस्ट कराया था। इस दौरान महिला ने अपना नाम और पता पंचम नगर शुक्लागंज अंकित करवाया था। मंगलवार को उसकी रिपोर्ट पाजिटिव पाई गई। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम उस महिला को ढूंढ रही है लकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका। संक्रमित महिला गायब होने से नगर के लिये चिंता का विषय बना हुआ है।
कानपुर मेडिकल कालेज में एक महिला ने जांच कराई थी।

जिसमें महिला ने अपना पता और मोबाइल नंबर गलत दर्ज कराया था। मंगलवार को उसकी कोरोना की पुष्टि हुई। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पाजिटिव महिला को आइसोलेट करने के लिये स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरे नगर में उसे खोजती रही लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका। रिपोर्ट में महिला का नाम पता पंचम नगर शुक्लागंज के नाम से दर्ज है। पंचम नगर शुक्लागंज में कोई मोहल्ला नहीं है। जो महिला का मोबाइल नंबर है, वह दूसरे जनपद का है।

छत्तीस घंटे बाद भी स्वास्थ्य विभाग को उसका पता नहीं चल सका है। ऐसे में वह कितने लोगों को संक्रमित कर देगी। यह नगर के लिये चिंता का विषय बना हुआ है। इस बावत डा0 आशुतोष वाष्र्णेय ने बताया कि महिला का पता लगाने के लिये कानपुर मेडिकल कालेज के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला की पहचान की जायेगी।

About The Author: Swatantra Prabhat