नगर में फिर फूटा कोरोना बम चैबीस घंटे में मिले 20 मरीज

स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो:-शुक्लागंज-उन्नाव। शुक्लागंज नगर क्षेत्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। सोमवार रात से लेकर मंगलवार दोपहर तक नगर में अलग-अलग मोहल्ले के बीस लोगों को कोरोना की पुष्टि हुई। जिससे क्षेत्रीय लोगों में हड़कंप मच गया।सोमवार देररात ऋषि नगर निवासी


स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो:-शुक्लागंज-उन्नाव। शुक्लागंज नगर क्षेत्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। सोमवार रात से लेकर मंगलवार दोपहर तक नगर में अलग-अलग मोहल्ले के बीस लोगों को कोरोना की पुष्टि हुई। जिससे क्षेत्रीय लोगों में हड़कंप मच गया।सोमवार देररात ऋषि नगर निवासी दो महिला व दो पुरूष को कोरोना पाॅजिटिव पाये गये थे। इसके साथ ही कंचन नगर निवासी एक महिला व एक पुरूष को भी कोरोना की पुष्टि हुई थी।

सोमवार रात नगर में छह कोरोना पाॅजिटिव निकले। जिसके बाद मंगलवार सुबह कंचन नगर मोहल्ले की एक महिला कारोना पाॅजिटिव पाई गई। वहीं दोपहर में प्रेम नगर तीन महिलाएं एक पुरूष, इंद्रा नगर में दो महिला, दो पुरूष, आदर्श नगर में दो, कंचन नगर में तीन को पुष्टि हुई। मंगलवार को पूरे दिन नगर के अलग अलग मोहल्लों में चैदह केस पाये गये। जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम डाॅ0 आशुतोष वाष्र्णेय, डाॅ0 रवि कुमार, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक प्रदीप दिवाकर मौके पर पहुंची और सभी संक्रमितों को एम्बुलेंस से कोविड 19 अस्पताल भिजवाया।

वहीं विभाग की ओर से संक्रमित क्षेत्रों में आशा और एएनएम की टीम लगाकर सर्वे कार्य कराया गया। इसके साथ पालिका ईओ सुनील कुमार मिश्रा के बेरीकेडिंग लगवाई और संक्रमित एरिया पूरी तरह सील कराया। इसके बावजूद लोग डब्ल्यूएचओ की गाइड लाइन नहीं मान रहे हैं और चहलकदमी करते देखे गये। वहीं पालिका की ओर से क्षेत्र को सेनेटाइज कराया गया और चूना, ब्लीचिंग का छिड़काव किया गया।


इन्सेट
कोविड अस्पताल ने डिस्चार्ज किये गये 5 मरीज
उन्नाव। जनपद से अब तक 9347 सैम्पल जांच हेतु भेजे गये। जांच रिपोर्ट के अनुसार 8051 निगेटिव पाये गये। आज 18 पोजिटिव केस पाए गए। जिसमें शुक्लागंज से 13, सदर उन्नाव से 4 व ब्लॉक फतेहपुर-84 से 1 केस पाया गया जिन्हें कोविड हॉस्पिटल बिछिया एवं औरास में भर्ती कराया गया। अब तक कुल 263 क्रमिक पाॅजिटिव केस पाये गये। कोविड हॉस्पिटल बिछिया से आज 5 पाॅजिटिव केस के स्वास्थ्य में सुधार एवं निगेटिव होने पर डिस्चार्ज किया गया।

अब तक 150 व्यक्ति डिस्चार्ज किए गए हैं। 108 एक्टिव केस का उपचार चल रहा है। मृत्यु 5 हुई है। 667 सैम्पल की रिपोर्ट अप्राप्त है। 7 जुलाई को 283 सैम्पल जांच हेतु एसजी पीजीआई लखनऊ भेजे गये।

About The Author: Swatantra Prabhat