बाइक सवार दम्पत्ति से चैन लूटी

उन्नाव स्वतंत्र प्रभात आसिम अली:-उन्नाव। अचलगंज थाना क्षेत्र में बाइक सवार दम्पत्ति को मार्ग लुटेरे शिकार बनाते हुए सोने की चैन लूटकर भाग निकले। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बीघापुर थाना क्षेत्र के बहुराजमऊ निवासी विनय शुक्ला अपनी पत्नी अंकिता शुक्ला जो कि रोजगार सेवक है व डेढ़ वर्षीय पुत्र


उन्नाव स्वतंत्र प्रभात आसिम अली:-उन्नाव। अचलगंज थाना क्षेत्र में बाइक सवार दम्पत्ति को मार्ग लुटेरे शिकार बनाते हुए सोने की चैन लूटकर भाग निकले। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीघापुर थाना क्षेत्र के बहुराजमऊ निवासी विनय शुक्ला अपनी पत्नी अंकिता शुक्ला जो कि रोजगार सेवक है

व डेढ़ वर्षीय पुत्र के साथ के साथ शुक्रवार दोपहर बाइक से अचलगंज आया था। जहां से वापस घर जा रहे थे रास्ते में पल्सर सवार दो लुटेरों ने अंकिता के गले से 08 ग्राम सोने की चैन तोड़कर भाग निकले। दम्पत्ति ने पचोड्डा गांव तक लुटेरों का पीछा भी किया लेकिन वह भागने में सफल रहे। जिसके बाद पीड़ित दम्पत्ति ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है।

About The Author: Swatantra Prabhat