वृक्ष हमारे देव तुल्य हैं, इन्हें न काटो यह अमूल्य हैं

संवाददाता -राज कुमार विश्वकर्मा छपिया गोण्डा- विकासखंड छपिया में वन महोत्सव अभियान के तहत थानाध्यक्ष छपिया संजय कुमार तोमर के नेतृत्व में थाने में उपस्थित सभी अधिकारियों कर्मचारियों के साथ थाना परिसर में वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष संजय कुमार तोमर ने बताया वृक्ष प्रकृति की एक अनमोल देन है और यही वजह है

संवाददाता -राज कुमार विश्वकर्मा

छपिया गोण्डा-

विकासखंड छपिया में वन महोत्सव अभियान के तहत थानाध्यक्ष छपिया संजय कुमार तोमर के नेतृत्व में थाने में उपस्थित सभी अधिकारियों कर्मचारियों के साथ थाना परिसर में वृक्षारोपण किया गया।

इस दौरान थानाध्यक्ष संजय कुमार तोमर ने बताया वृक्ष प्रकृति की एक अनमोल देन है और यही वजह है कि भारत में प्राचीन काल से पूजा जाता है। और आज भी यह प्रथा कायम है वृक्ष हमारे परम हितैषी निस्वार्थ सहायक अभिन्न मित्र आयुर्वेदिक चिकित्सा प्रणाली में वृक्षों का अत्यधिक महत्व है ।

वृक्षों के बिना अधिकांश जीवो की कल्पना भी नहीं की जा सकती।
तत्पश्चात वही न्याय पंचायत बीरापुर के मजरा उजागर पुर में भी ग्राम प्रधान मेहरून्निसा, सचिव हरनारायण सिंह, रोजगार सेवक मायाराम शर्मा, टी ए चुनमुन गुप्ता, रामबरन, आज्ञा राम वर्मा, राम महेश वर्मा, गंगाराम विश्वकर्मा, वाजिद अली, झिंकु, आदि लोगों ने मिलकर जगह-जगह वृक्षारोपण किया।

About The Author: Swatantra Prabhat