कुशीनगर में विवाद छुड़ा रहे प्रधान के घर पुलिस का धावा घर की दहलीज को नोच-चोथ कर कर दिए बर्बाद

कुशीनगर में विवाद छुड़ा रहे प्रधान के घर पुलिस का धावा घर की दहलीज को नोच-चोथ कर कर दिया बर्बाद पूर्व प्रधान को धरपकड़ कर पुलिस चौकी पर ले गई पुलिस तो ग्रामीणों ने झड़प कर छुड़ा ले गए प्रधान सटीक जानकारी नही बताने पर पूर्व प्रधान के भाई वर्तमान प्रधान को भी कही का

कुशीनगर में विवाद छुड़ा रहे प्रधान के घर  पुलिस का धावा घर की दहलीज को नोच-चोथ कर कर दिया बर्बाद


पूर्व प्रधान को धरपकड़ कर पुलिस चौकी पर ले गई पुलिस तो ग्रामीणों ने झड़प कर छुड़ा ले गए प्रधान


सटीक जानकारी नही बताने पर पूर्व प्रधान के भाई वर्तमान प्रधान को भी कही का नही छोड़ी पुलिस घरों में मचाई उत्पात

स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो रिपोर्ट-प्रमोद रौनियार
कुशीनगर जनपद में मंगलवार की देर शाम तरयासुजान थाना क्षेत्र के डिबनी बाजार में दो लोग आपस में उलझ मारपीट पर आमादा हो गये थे।बगल में खड़े पुलिस कर्मी तमाशबीन बन देख रहे थे।वहा मौजूद ग्रामसभा रकबा राजा के पूर्व प्रधान रामबली यादव ने मध्यस्ता कर उन्हें छुड़ाने लगे।यह बात पुलिस को नागवार लग गई। पुलिस आपस में मारपीट पर आमादा लोगों को छोड़ पूर्व प्रधान को पकड़ पुलिस चौकी ले जाने लगी। 

कब और क्यों हुई पुलिस पब्लिक में झड़प


इस प्रकरण को लेकर पूर्व प्रधान और पुलिस कर्मियों के बीच बहस हो गयी। फिर क्या वर्दी का भूत देखिये पुलिस कर्मी पूर्व प्रधान को पुलिस चौकी पर उठा ले गए और रूम में बंद कर पिटाई शुरू करने का मामला प्रकाश में आया।इस घटना की सूचना गांव तक पहुँची। काफी तदात में ग्रामीण पुलिस चौकी पहुँच पूर्व प्रधान को पुलिस से आजाद कराने पर आमादा हो गये। जिसके बाद ग्रामीणों और पुलिस में झड़प हो गयी।इस दौरान पुलिसकर्मियों एवं कुछ ग्रामीण गम्भीर रूप से चोटिल हो गये। बताया तो यहां तक जा रहा है कि एक पुलिस कर्मी भी बुरी तरह चोटिल हुआ है। फिर ग्रामीण पूर्व प्रधान को पुलिस से मुक्त करा लें गये।

फिर प्रधान के घर पुलिस ने धावा बोला
उधर घटना के सूचना के बाद काफी संख्या में पुलिस बल पूर्व प्रधान के गांव रकबा राजा को निकल पड़ी।जिसकी भनक लगते ही ग्रामीण गांव छोड़ निकल लिए। पूर्व प्रधान के गांव पहुँची पुलिस ने पूर्व प्रधान,उनके छोटे भाई वर्तमान ग्राम प्रधान रामध्यान यादव के घर पहुँच उन लोगों के बारे में पूछताछ किया। सटीक जानकारी नही मिलने पर अपना गुस्सा महिलाओं पर निकालते हुए उनके घरों में तोड़फोड़ कर बहुत कुछ तहस नहस कर दिया।
पुलिस तांडव का बयां कर रही घर की दहलीज की बर्बादी


पुलिस की तहस-नहस का नजारा इस कदर देखा जा सकता है कि पुलिस का गुस्सा का खामियाजा टूटे दरवाजे टूटे शीशे नोचे गए घरों के बिजली वायरिंग तोड़े गए पंखे फोड़े गए टीवी तोड़े गए हेड पंप का हैंडल घरों में लगे टोटी तोड़े गए बच्चों का साइकिल फोड़े गए किचन के बर्तन गैस चुल्हा दीवाल पर लगी घड़ी घरों में रखे गए बक्से अटैची छीटे गए अन्न पुलिस की नग्न तांडव की बहुत कुछ गवाही दे रही है। शायद जिस तरह से घरों के महिलाओं के साथ पुरुषों के साथ पुलिसिया तांडव हुआ है वह बेहद ही चिंताजनक स्थिति बयां कर रही है।


पुलिस तांडव से भयभीत ग्रामप्रधान सहित गांव के लोग घर बाग छोड़कर हुए फरार
जहां तक  अभी  गांव की  हालात को  बताया जाए तो गांव में दहशत बरकरार है। गांव छोड़कर लोग पलायन कर गए है।गांव में पुरुषों की संख्या बहुत कम बताई जा रही है। जबकि कुछ लोगों के पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने की बात भी ग्रामीण बता रहे है।
इस प्रकरण में पक्ष जानने के लिए पुलिस अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया।लेकिन संपर्क नही हो पाया।

खबर यह भी पढ़े…

About The Author: Swatantra Prabhat