गैर प्रान्त से लौटा प्रवासी जांच में मिला कोरोना पाजिटिव

स्वतंत्र प्रभात आसिम अली शुक्लागंज-उन्नाव। नगर में रहने वाला एक प्रवासी युवक हाल ही में गुड़गांव से अपने घर लौटा था। जहां उसकी तबियत ठीक नहीं थी। कोरोना के लक्षण दिखने पर उसने कानपुर हैलट अस्पताल में अपनी कोरोना जांच कराई। मंगलवार को उसकी रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आयी। जिससे क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। कोरोना

स्वतंत्र प्रभात आसिम अली


शुक्लागंज-उन्नाव। नगर में रहने वाला एक प्रवासी युवक हाल ही में गुड़गांव से अपने घर लौटा था। जहां उसकी तबियत ठीक नहीं थी। कोरोना के लक्षण दिखने पर उसने कानपुर हैलट अस्पताल में अपनी कोरोना जांच कराई। मंगलवार को उसकी रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आयी। जिससे क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। कोरोना पाजिटिव की जानकारी उन्नाव स्वास्थ्य विभाग को दी गई। विभाग पाजिटिव के संपर्क में आये लोगों को चिन्हित कर आइसोलेट भेजेगा।कंचन नगर निवासी एक युवक गुड़गांव में प्राइवेट नौकरी करता था। एक सप्ताह पहले वह अपने घर आया था। उसे खांसी, जुकाम, बुखार था। कोरोना के लक्षण दिखने पर उसने कानपुर हैलट अस्पताल में अपनी जांच कराई।

मंगलवार को उसकी रिपोर्ट पाजिटिव आई। कानपुर स्वास्थ्य विभाग ने उन्नाव स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दी। जिसके बाद प्रभारी चिकित्साधिकारी डा0 आशुतोष वाष्र्णेय व वरिष्ठ स्वास्थ्य पर्यवेक्षक प्रदीप दिवाकर एम्बुलेंस लेकर फूलबाग पहुंचे। जहां उसे कोविड-19 अस्पताल भेजा गया। इसके अलावा उसके संपर्क में आने वाले लोगों की जानकारी लेनी शुरू कर दी गई है। उन्हंे चिन्हित कर जल्द आइसोलेट के लिये भेजा जायेगा। वहीं ईओ सुनील कुमार मिश्रा के निर्देश पर हाटस्पाट क्षेत्र में चूना ब्लीचिंग का छिड़काव कराया गया। इसके साथ ही गलियांे को सेनेटाइज किया गया।

About The Author: Swatantra Prabhat