सपा नेता संजय विद्यार्थी ने विधानसभा में दौड़ाई साईकिल

संवाददाता – राज कुमार विश्वकर्मा छपिया गोण्डा-राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी के आवाहन पर समाजवादी पार्टी के युवा नेता संजय विद्यार्थी गौरा विधानसभा के मसकनवा खालेगांव, रानीजोत,सैजलपुर,पायरखस, चाँदनीचौक,सोहिला सहित कई गांवों में अपने दर्जनो साथियों के साथ साईकिल चला कर और पैदल चलकर अखिलेश यादव जिंदाबाद के गगन भेदी नारे लगाए तथा

संवाददाता – राज कुमार विश्वकर्मा

छपिया गोण्डा-
राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी के आवाहन पर समाजवादी पार्टी के युवा नेता संजय विद्यार्थी गौरा विधानसभा के मसकनवा खालेगांव, रानीजोत,सैजलपुर,पायरखस, चाँदनीचौक,सोहिला सहित कई गांवों में अपने दर्जनो साथियों के साथ साईकिल चला कर और पैदल चलकर अखिलेश यादव जिंदाबाद के गगन भेदी नारे लगाए तथा समाजवादी बुकलेट का वितरण करते हुए अखिलेश यादव सरकार की उपलब्धियो को गिनाया।

सपा नेता विद्यार्थी ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों से किसान, व्यापारी, बेरोजगार सभी परेशान हैं।डीजल पेट्रोल में बेतहाशा मूल्य वृद्धि से महंगाई और बढ़ने का खतरा बढ़ गया है। डीजल महंगा होने से किसान परेशान हैं। व्यापारी भी बदहाल हैं ,बेरोजगारों के लिए रोजगार नहीं है।

साइकिल और पैदल मार्च में सपा नेता संजय विद्यार्थी के अलावा जिलाउपाध्यक्ष जीतू निषाद, राहुल मोदनवाल,विकास यादव,शुभाष यादव,रामसुभावन वर्मा,पूर्व प्रधान शंकर यादव,पूर्व प्रधान राधेश्याम यादव,शुशील पाण्डेय, शहजाद,अरविंद यादव, विजय यादव, एडवोकेट योगेंद्र वर्मा,संजय कनोजिया, अदित यादव, अंगद यादव, नीरज शर्मा, रामचेत यादव,आदि पार्टी नेता प्रमुख रूप से शामिल रहे।

About The Author: Swatantra Prabhat