भाजपा राज में किसान व श्रमिक बदहालः धर्मेन्द्र यादव

आसिम अली बांगरमऊ-उन्नाव। सपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने कहा है कि भाजपा राज में किसान, कामगार, श्रमिक और नौजवान सबसे ज्यादा बदहाल हैं। प्रदेश सरकार किसानों को राहत देने के बजाए कर्ज लेने की सलाह दे रही है। प्रदेश सरकार ने अपने कार्यकाल में सबका साथ सबका विकास का सिर्फ ढिंढोरा पीटने के अलावा एक

आसिम अली


बांगरमऊ-उन्नाव। सपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने कहा है कि भाजपा राज में किसान, कामगार, श्रमिक और नौजवान सबसे ज्यादा बदहाल हैं। प्रदेश सरकार किसानों को राहत देने के बजाए कर्ज लेने की सलाह दे रही है। प्रदेश सरकार ने अपने कार्यकाल में सबका साथ सबका विकास का सिर्फ ढिंढोरा पीटने के अलावा एक भी उल्लेखनीय कार्य नहीं किया।नगर के नानामऊ मार्ग तिराहा स्थित ब्लाक प्रमुख सुनीता दिवाकर के आवास पर सपा जिलाध्यक्ष श्री यादव ने बताया कि केंद्र की सत्ता में भाजपा ने 6 साल पूरे कर लिए

लेकिन इन वर्षों में गरीबों, किसानों और मजदूरों के हित में सिर्फ थोथी घोषणाएं करने के अलावा एक भी घोषणा पर अमल नहीं किया जा सका। उन्होंने कहा कि संवैधानिक और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला कर नागरिकों के अधिकारों को कुचला जा रहा है। जिससे भारत में फिर से आपातकाल जैसी परिस्थितियां बन रही हैं। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए सपा जिला अध्यक्ष श्री यादव ने बताया कि किसानों की फसल किसी भी राज्य में बेचने की छूट का सिर्फ प्रचार हो रहा है किंतु किसान तो अपने सूबे में ही स्थित मंडियों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। कारपोरेट घराने किसानों को लूटने में जुटे हुए हैं।

बिचैलियों और कंपनियों की कुदृष्टि किसानों की फसल पर है। उन्हें आभास हो रहा है कि भाजपा सरकार मंडिया खत्म कर किसान की खेती को भी कारपोरेट खेती में बदलने का मंसूबा बना चुकी है। चीन और भारत के मध्य खराब संबंधों के प्रश्न पर श्री यादव ने बताया कि देश की सीमाएं सिकुड़ रही है। चीन के हिंसक व्यवहार को देखते हुए भारत सरकार को सामरिक के साथ-साथ आर्थिक जवाब भी आम जनता को देना चाहिए। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार से मांग उठाई कि चीनी कंपनियों को दिए गए ठेके तत्काल प्रभाव से निलंबित किए जाएं और चीनी आयात पर तत्काल अंकुश लगाया जाए। इसके पूर्व सपा जिला अध्यक्ष श्री यादव क्षेत्र के ग्राम खाम्भामऊ में आकाशीय बिजली से मृत किशोर अंशु के परिजनों को ढाढस बंधाने पहुंचे।

उन्होंने परिजनों को सरकार से जल्द अहेतुक सहायता प्रदान कराए जाने का आश्वासन दिया। उनके साथ पूर्व जिला पंचायत सदस्य अर्जुनलाल दिवाकर, विवेक पटेल, याकूब अली सिद्दीकी, सुरेश पाल जिला महासचिव, बबलू यादव जिला पंचायत सदस्य, डा0 मुन्ना अलवी, आलोक त्रिपाठी, अमित यादव, जाहिद खान व पूर्व ब्लाक प्रमुख मान सिंह यादव मौजूद रहे।

About The Author: Swatantra Prabhat