पुरवां निवासी ब्रह्मदेव गौड ‘बेचू’ हुए ‘ब्रह्मलीन’, शोक की लहर।

पुरवां निवासी ब्रह्मदेव गौड ‘बेचू’ हुए ‘ब्रह्मलीन’, शोक की लहर। सरस राजपूत( रिपोर्टर ) भदोही। गोपीगंज क्षेत्र के पुरवां गांव निवासी ब्रह्मदेव गौड उर्फ बेचू का मंगलवार को सायंकाल लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया। निधन की खबर सुनते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड गई। पुरवां निवासी ब्रह्मदेव (68) पिछले कई वर्षो

पुरवां निवासी ब्रह्मदेव गौड ‘बेचू’ हुए ‘ब्रह्मलीन’, शोक की लहर।

सरस राजपूत( रिपोर्टर )

भदोही।

गोपीगंज क्षेत्र के पुरवां गांव निवासी ब्रह्मदेव गौड उर्फ बेचू का मंगलवार को सायंकाल लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया। निधन की खबर सुनते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड गई। पुरवां निवासी ब्रह्मदेव (68) पिछले कई वर्षो से नारायण इण्टर कालेज महमदपुर में बतौर परिचारक के रूप में कार्यरत थे।

हालांकि वर्ष भर से तबीयत में दिक्कत थी और मंगलवार की सायंकाल ब्रह्मदेव ब्रह्मलीन हो गये। निधन की खबर सुनने पर कालेज के अध्यापक और बच्चों में शोक की लहर दौड गई। बीते कई वर्षो से ब्रह्मदेव के साथ बिताये पलों को याद कर कालेज के बच्चे और अध्यापकों की आंखे नम हो जा रही है।

ब्रह्मदेव के कार्य और व्यवहार कुशलता को यादकर लोग ब्रह्मदेव की यादों को भुला नही पा रहे है। ब्रह्मदेव गौड के निधन पर शोभनाथ शुक्ला, पृथ्वीराज सिंह, अभयराज सिंह, नेबूलाल यादव, संजय श्रीवास्तव, संतोष तिवारी, दिलीप कन्नौजिया समेत कई लोगों ने शोक व्यक्त किया।

About The Author: Swatantra Prabhat