युवक ने गंगा में कूद किया आत्महत्या का प्रयास

नसीर ख़ान ब्यूरो शुक्लागंज-उन्नाव। कानपुर किदवई नगर निवासी एक युवक पुराने यातायात पुल पर पहुंचा। जहां उसने पुल से गंगा में छलांग लगा दी। जिससे वह डूबने लगा, तट पर मौजूद गोताखोर की नजर पड़ी तथा उसे काफी मशक्कत के बाद सकुशल बाहर निकाला लिया और परिजनों को जानकारी दी। किदवई नगर निवासी विष्णु पाल

नसीर ख़ान ब्यूरो


शुक्लागंज-उन्नाव। कानपुर किदवई नगर निवासी एक युवक पुराने यातायात पुल पर पहुंचा। जहां उसने पुल से गंगा में छलांग लगा दी। जिससे वह डूबने लगा, तट पर मौजूद गोताखोर की नजर पड़ी तथा उसे काफी मशक्कत के बाद सकुशल बाहर निकाला लिया और परिजनों को जानकारी दी।

किदवई नगर निवासी विष्णु पाल 27 वर्ष की एक युवती से मित्रता थी। दोनों के बीच फोन पर बातें होती थी। उसकी बातों का आॅडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिससे आहत होकर वह बुधवार सुबह पुराने यातायात पुल पर पहुंचा और गंगा में छलांग लगा दी। तट पर मौजूद गोताखोर सलमान की उस पर नजर पड़ी। वह किसी तरह उसे बाहर निकाल कर लाया। कूदने पर विष्णु का एक पैर टूट गया। गोताखोर ने उसके परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे इलाज के लिये अस्पताल ले गये।

About The Author: Swatantra Prabhat