भाजपा करेगी प्रवासियों के लिए अनवरत् व्यवस्था

स्वतंत्र प्रभात वाराणसी मनीष पांडेय वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी ने शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार काशी और गोरक्ष क्षेत्र के महामंत्री (संगठन) रत्नाकर पाण्डेय के संरक्षण और महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय के नेतृत्व में भाजपा महानगर की ओर से ट्रेन से आने वाले प्रवासियों को वाराणसी आने पर अनवरत् भोजन पैकेट देने के लिए रणनीति तय

स्वतंत्र प्रभात वाराणसी

मनीष पांडेय


वाराणसी।

भारतीय जनता पार्टी ने शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार काशी और गोरक्ष क्षेत्र के महामंत्री (संगठन) रत्नाकर पाण्डेय के संरक्षण और महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय के नेतृत्व में भाजपा महानगर की ओर से ट्रेन से आने वाले प्रवासियों को वाराणसी आने पर अनवरत् भोजन पैकेट देने के लिए रणनीति तय की गई।महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने बताया कि उक्त व्यवस्था को कुशलता पूर्वक संचालित करने के लिए महानगर के पदाधिकारियों को 4 – 4 घंटे की जिम्मेदारी दी गई है।

श्री राय ने बताया कि उक्त व्यवस्था बुधवार शाम से ही प्रारम्भ किया गया। शाम 7 बजे से रात्रि 11 बजे तक महामंत्री अशोक पटेल रात्रि 11 बजे से भोर में 3 बजे तक उपाध्यक्ष अशोक कुमार एडवोकेट  भोर में 3 बजे से सुबह 7 बजे तक मंत्री नीरज जायसवाल सुबह 7 बजे से दिन में 11 बजे तक महामंत्री राहुल सिंह दिन में 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक महामंत्री जगदीश त्रिपाठी और अपरान्ह 3 बजे से सायंकाल 7 बजे तक उपाध्यक्ष अशोक यादव को पाली इंचार्ज बनाया गया है।

श्री विद्यासागर राय ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व का निर्देश कि कोई भी प्रवासी भूखा ना रहे, इसलिए पूरे 24 घंटे को 6 पालियों में बांटकर प्रत्येक इंचार्ज को अपने साथ महानगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष व पार्षद को भी वितरण टीम में लेने को सूचीबध्द किया गया है।महानगर मीडिया प्रभारी किशोर कुमार सेठ “मुन्ना” ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि उक्त कार्यक्रम में भोजन से संबंधित व्यवस्था आलोक श्रीवास्तव, सैनिटाइजर, ग्लब्स और फेस मास्क का दायित्व नवीन कपूर, ट्रेन शेड्यूल की व्यवस्था मधुकर “चित्रांश” तथा स्नेक्स आदि का दायित्व अशोक यादव को दिया गया है।

About The Author: Swatantra Prabhat