प्राथमिक विद्यालय असुरा में पीने के पानी के अभाव और अवैध कब्जे का आरोप

गौरीगंज (अमेठी)। जनपद के तहसील व ब्लाक गौरीगंज में चलने वाले असुरा प्राथमिक विद्यालय में पीने के पानी का अभाव और अवैध कब्जे कि बात कही गई है। असुरा गांव के रहने वाले संजीव मिश्रा ने कहा है कि विद्यालय के चारों तरफ अवैध कब्जा है और असुरा गांव के प्राथमिक विद्यालय मे पीने के

 गौरीगंज (अमेठी)। जनपद के तहसील व ब्लाक गौरीगंज में चलने वाले असुरा  प्राथमिक  विद्यालय में  पीने के पानी का अभाव और अवैध कब्जे कि बात कही गई  है। असुरा गांव के रहने वाले संजीव मिश्रा ने कहा है कि  विद्यालय के चारों तरफ अवैध कब्जा है और असुरा गांव के प्राथमिक विद्यालय  मे  पीने के  पानी  की भी सुविधा नहीं है।  संजीव  मिश्रा   ने  बताया कि उन्होंने  निर्णय  लिया  है  कि जब तक  प्रशासन पानी  की  कोई  सुविधा उपलब्ध नही  करा देता  वो  खुद विद्यालय के लिए पीने  के   पानी  की  व्यवस्था कराएंगे।                    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार मिश्रा ने इस सबंध में बताया कि प्राथमिक विद्यालय के किचेन शेड में पानी कि व्यवस्था उपलब्ध है तथा विद्यालय में कोई भी अवैध निर्माण नहीं है। फिर भी यदि कोई सहयोग करना चाहता है तो उसका स्वागत है।

About The Author: Swatantra Prabhat