हरियाणा से वापस लाए गए 144 प्रवासी व्यक्तियों /श्रमिकों/ मजदूरों को किया गया क्वॉरेंटाइन

स्वतंत्र प्रभात हरियाणा से वापस लाए गए 144 प्रवासी व्यक्तियों /श्रमिकों/ मजदूरों को किया गया क्वॉरेंटाइन बलरामपुर अपर जिला मजिस्ट्रेट अरुण कुमार शुक्ल ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा हरियाणा सरकार से वार्ता कर विभिन्न जनपदों के व्यक्ति जो हरियाणा में फंसे हैं उनको उनके जनपद में भेजा जा रहा है। इस क्रम में हरियाणा

स्वतंत्र प्रभात

हरियाणा से वापस लाए गए 144 प्रवासी व्यक्तियों /श्रमिकों/ मजदूरों को किया गया क्वॉरेंटाइन

बलरामपुर अपर जिला मजिस्ट्रेट अरुण कुमार शुक्ल ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा हरियाणा सरकार से वार्ता कर विभिन्न जनपदों के व्यक्ति जो हरियाणा में फंसे हैं उनको उनके जनपद में भेजा जा रहा है। इस क्रम में हरियाणा में फंसे जनपद बलरामपुर के 144 प्रवासी व्यक्ति 5 बसों के माध्यम से जनपद बलरामपुर पहुंचे।

जनपद बलरामपुर में पहुंचने पर समस्त व्यक्तियों के लिए भोजन और पानी की व्यवस्था की गई । उसके उपरांत समस्त व्यक्तियों की मेडिकल चेकअप व थर्मल स्क्रीनिंग करते हुए सभी को क्वॉरेंटाइन सेंटर में क्वॉरेंटाइन कर दिया गया।

समस्त 144 व्यक्तियों को सीएमएस इंटर कॉलेज व सेंट जेवियर इंटर कॉलेज में क्वॉरेंटाइन किया गया है ।इन समस्त व्यक्तियों को 14 दिन तक के करंट टाइम क्वॉरेंटाइन केंद्र में रखा जाएगा।

About The Author: Swatantra Prabhat