इनामी जिलाबदर अभियुक्त आया पुलिस की गिरफ्त में

इनामी जिलाबदर अभियुक्त आया पुलिस की गिरफ्त में फतेहपुर ,थाना धाता मे पंजीकृत अभियोग 125/19 धारा 302/392/411 भादवि से सम्बन्धित 5000 रु0 का ईनामिया जिलाबदर अभियुक्त अभियुक्त घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार, थाना क्षेत्र धाता के ग्राम खरसेड़वा में दिनाँक 22/23.09.2019 की रात को अज्ञात हत्यारों द्वारा नलकूप आपरेटर मृतक जवाहर लाल सिंह

इनामी जिलाबदर अभियुक्त आया पुलिस की गिरफ्त में


फतेहपुर ,थाना धाता मे पंजीकृत अभियोग 125/19 धारा 302/392/411 भादवि से सम्बन्धित 5000 रु0 का ईनामिया जिलाबदर अभियुक्त अभियुक्त घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल  के साथ गिरफ्तार, थाना क्षेत्र धाता के ग्राम खरसेड़वा में दिनाँक 22/23.09.2019 की रात को अज्ञात हत्यारों द्वारा नलकूप आपरेटर मृतक जवाहर लाल सिंह की हत्या कर दी गयी थी जो थाना क्षेत्र के ही ग्राम किशनपुर के नलकूप विभाग में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे। मृतक जवाहर लाल के हत्यारो द्वारा उनके कमरे में ही गला रेत कर नृशन्स हत्या कर दी गई थी। जिसके सम्बन्ध में थाना धाता पर मृतक के बड़े भाई अशर्फी लाल सिंह पुत्र रामलखन सिंह निवासी ग्राम खरसेड़वा थाना धाता फतेहपुर द्वारा दिनाँक 23.09.2019 को अज्ञात अभियुक्तगणों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कराया गया था । जिसका मुख्य अभियुक्त बच्छराज पासी पुत्र स्व0 विंगा पासी निवासी रसूलपुर थाना धाता जनपद फतेहपुर उम्र करीब 42 वर्ष जो 5000 रूपये का पुरस्कार घोषित एवं जिला बदर अपराधी है को दिनाँक 17.04.2020 को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशादेही पर उक्त अभियोग से सम्बन्धित आलाकत्ल (घटना में प्रयुक्त आरी व मृतक का बैग जिसमें डायरी व अन्य कागजाद थे) की बरामदगी की गई।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता  -1. बच्छराज पासी पुत्र स्व0 विंगा पासी निवासी रसूलपुर थाना धाता जनपद फतेहपुर उम्र करीब 42 वर्ष । बरामदगी-आला कत्ल आरी व लूटा गया काले रंग का बैग मय कागजात व एक अदद तमंचा मय 01 अदद जिन्दा व एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर ,गिरफ्तारी करने वाला पुलिस बल1. SHO वीरेन्द्र सिंह (प्रभारी निरीक्षक धाता)2. उ0नि0 श्री महेश कुमार सिंह 3. कां0 रामसूरत मौर्या 4. का0 अजीत सिंह यादव 5. कां0 आशीष कुमार पाल 6. का0 अखिलेश कुमार यादव 7. रि0का0 गौतम कुमार 8. चालक राजमणि यादव

About The Author: Swatantra Prabhat