लाँकडाउन के दौरान उपजिलाधिकारी ने पकड़ा गुटका-सूत्र

लाँकडाउन के दौरान उपजिलाधिकारी ने पकड़ा गुटका-सूत्र फतेहपुर , कानपुर के न०1 गुटका (केसर) को कानपुर नगर से फतेहपुर जनपद के बिदंकी कस्बे में पिकअप से लाये जाने की सूचना बराबर मिल रही थी। इस सूचना के अनुसार एक समाचार पत्र ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर को प्रमुखता से प्रकाशित

लाँकडाउन के दौरान उपजिलाधिकारी ने पकड़ा गुटका-सूत्र


फतेहपुर , कानपुर के न०1 गुटका (केसर) को कानपुर नगर से फतेहपुर जनपद के बिदंकी कस्बे में पिकअप से लाये जाने की सूचना बराबर मिल रही थी। इस सूचना के अनुसार एक समाचार पत्र ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर को प्रमुखता से प्रकाशित करने के बाद बिंदकी के आला अधिकारियों में हड़कंप मच गया था। उपजिलाधिकारी बिंदकी प्रह्लाद सिंह मुखबिर की सटीक सूचना से बिंदकी कस्बे के गुटखा के कारोबार के नामचीन व्यापारी साधू शरण (काल्पनिक नाम ) व्यापारी का गुटखा (केसर) बिदंकी कस्बे के घियाही गली मे पिकअप से उतरते हुए पकड़ लिया था। कुछ ही देर बाद सेटिंग गेटिंग करके छोड़ दिया था। सभी जिम्मेदार अधिकारी मामले से अजांन बता रहे। इस खबर को लेकर कस्बे के लोगो में चर्चा का विषय बना हुआ है। गुरुवार की सुबह 3 बजे से 4 बजे के बीच गुटका (चूतिया चौराहा) चकमोहद्दीनपुर मार्ग में उतारा गया था। लॉक डाउन के दौरान बिदंकी कस्बे में गुरुवार गुटका ₹ 400 प्रति डिब्बा के हिसाब से धड़ल्ले से बेचा गया। अभी भी बिंदकी कस्बे में गुटका धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। परंतु प्रशासन इस बात से अपने आप को अंजान बता रहा है।

About The Author: Swatantra Prabhat