प्रधानमंत्री के आवाह्न पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कोविड-19 की वजह से नही मनाया जन्मदिन।

प्रधानमंत्री के आवाह्न पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कोविड-19 की वजह से नही मनाया जन्मदिन। संतोष तिवारी (रिपोर्टर ) भदोही। सरकार ने कोरोना वायरस के प्रकोप से बचने के लिए पुरे देश में लाॅकडाऊन कि घोषणा की है। जिससे लोग इससे संक्रमित न हो। प्रधानमंत्री के इस आह्वान को पूरा देश बडे ही स्वेच्छा से समर्थन

प्रधानमंत्री के आवाह्न पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कोविड-19 की वजह से नही मनाया जन्मदिन।

संतोष तिवारी (रिपोर्टर )

भदोही। सरकार ने कोरोना वायरस के प्रकोप से बचने के लिए पुरे देश में लाॅकडाऊन कि घोषणा की है। जिससे लोग इससे संक्रमित न हो। प्रधानमंत्री के इस आह्वान को पूरा देश बडे ही स्वेच्छा से समर्थन कर रहा है। और इसका पालन भी किया जा रहा है। भदोही जिले में शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष विनय कुमार श्रीवास्तव ने समाज के सामने एक ऐसी नजीर पेश की जो लोगो को यह बताने में काफी है कि नियम सब के लिए बराबर होता है। इसी को ध्यान में रखकर भाजपा जिलाध्यक्ष ने शनिवार को अपना जन्मदिन न मनाने का फैसला किया हालांकि जिले के जनप्रतिनिधि,भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं व बधाईयां दी। बहुत लोगों ने जिलाध्यक्ष को फोन और सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। हालांकि लाॅकडाऊन की वजह से लोग चाहकर भी जिलाध्यक्ष से न मिल सके। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी गोवर्धन राय ने भाजपा जिलाध्यक्ष के जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिलाध्यक्ष ऐसे ही स्वास्थ्य, सम्पन्नता, ओजस्वी और भाजपा की पंचनिष्ठा की विचारधारा पर कायम रहते हुए जिले के भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ का मार्गदर्शन करते रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष की यह पहल जिले में काफी चर्चा का विषय बनी है। और सच में जिलाध्यक्ष ने जिले भर के लोगो को अपने इस फैसले से सामाजिक दूरी बनाये रखने तथा लाॅक डाऊन का पालन करने का अनूठा उदाहरण पेश किया।

About The Author: Swatantra Prabhat