नगर पालिका अध्यक्ष व चेयरमैनों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दी सहायता राशि

नगर पालिका अध्यक्ष व चेयरमैनों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दी सहायता राशि संतोष तिवारी (रिपोर्टर ) भदोही। जिले में कोरोना वायरस से निपटने के लिए जिले के सांसद और विधायक के बाद बुधवार को जिले के दो नगर पालिका अध्यक्ष और नगर पंचायत अध्यक्षों ने जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री राहतकोष के लिए जिलाधिकारी को चेक

नगर पालिका अध्यक्ष व चेयरमैनों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दी सहायता राशि

संतोष तिवारी (रिपोर्टर )

भदोही। जिले में कोरोना वायरस से निपटने के लिए जिले के सांसद और विधायक के बाद बुधवार को जिले के दो नगर पालिका अध्यक्ष और नगर पंचायत अध्यक्षों ने जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री राहतकोष के लिए जिलाधिकारी को चेक सौपें। जिलाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद को भदोही नगर पालिका अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल ने 25 हजार, गोपीगंज नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रहलाद दास गुप्ता 25 हजार, नई बाजार चैयरमेन विजय सोनकर 15 हजार, खमरिया चैयरमेन नंद कुमार मौर्य, 15 हजार, घोसिया चैयरमेन नूमान अली 15 हजार, सुरियावां चैयरमेन गोरेलाल कनौजिया ने 15 हजार तथा ज्ञानपुर चैयरमैन हीरालाल मौर्य ने 15 हजार का चेक जिलाधिकारी को सौपा।

About The Author: Swatantra Prabhat