कांग्रेस ने कटरा में नुक्कड़ सभा कर किया जन जागरण

किसानों के साथ धोखा कर रही भाजपा सरकार : ब्रह्मस्वरूप सागर भाजपा की सरकार में धान खरीद में हुआ जमकर भृष्टाचार : रजनीश गुप्ता कटरा शाहजहांपुर प्रदेश कांग्रेस के आवाह्न पर कांग्रेस ने जनपद की कटरा विधानसभा में ग्राम कसरक में किसान जन जागरण के तहत नुक्कड़ सभा का आयोजन किया। जहां उन्होंने किसानों की

किसानों के साथ धोखा कर रही भाजपा सरकार : ब्रह्मस्वरूप सागर

भाजपा की सरकार में धान खरीद में हुआ जमकर भृष्टाचार : रजनीश गुप्ता 

कटरा शाहजहांपुर  प्रदेश कांग्रेस के आवाह्न पर कांग्रेस ने जनपद की कटरा विधानसभा में ग्राम कसरक में किसान जन जागरण के तहत नुक्कड़ सभा का आयोजन किया। जहां उन्होंने किसानों की समस्याओं को सुना और किसानों की हक की लड़ाई लड़ने की बार कही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक पंकज मलिक ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार किसानों की आय दुगनी करने का दिखावा कर रही है। इस सरकार में किसान पस्त है। 
प्रदेश सचिव ब्रह्मस्वरूप सागर ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों से लेकर व्यापारी एवं आम जनता तक परेशान है जनता त्राहि त्राहि कर रही है।

जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता मुन्ना ने कहा कि भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा किसान ही परेशान है  सरकार ने गन्ना मूल्य में कोई बढ़ोतरी नही है तथा धान खरीद में जमकर भृष्टाचार हुआ है बिचौलियों द्वारा कागजो में धान खरीदा गया। किसान अपना धान औने पौने दामों पर बेंचने पर मजबूर हुए। बैठक में विश्वदीप अवस्थी, इरफान हसन खा, पीसीसी जगदीश गंगवार, विश्वदीप अवस्थी, रोहित सिंह के.वी. मिश्रा, गायत्री प्रकाश अवस्थी, अश्विनी द्विवेदी, फुरकान कुरैशी, रवि कैथवार, सुखवीर सिह, दिनेश द्विवेदी, चिरंजीवी शुक्ला आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About The Author: Swatantra Prabhat