आरपीएम पब्लिक स्कूल में हुई मेहंदी प्रतियोगिता,बेहतर प्रदर्शन पर छात्राएं पुरस्कृत

लंभुआ, सुलतानपुर लंभुआ क्षेत्र में स्थित आर पी एम पब्लिक स्कूल जगन्नाथपुर में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जूनियर वर्ग की छात्राएं शामिल हुईं। शिक्षिका मोनिका तिवारी, संजू तिवारी, ममता श्रीवास्तव की देखरेख में मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपने अपने हाथों पर मेहंदी से विभिन्न कलाओं का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में शामिल

लंभुआ, सुलतानपुर लंभुआ क्षेत्र में स्थित आर पी एम पब्लिक स्कूल जगन्नाथपुर में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जूनियर वर्ग की छात्राएं शामिल हुईं। शिक्षिका मोनिका तिवारी, संजू तिवारी, ममता श्रीवास्तव की देखरेख में मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपने अपने हाथों पर मेहंदी से विभिन्न कलाओं का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में शामिल छात्राओं में गजब का उत्साह दिखा।

सभी छात्राओं की मेहंदी का निरीक्षण करते हुए उन्हें अंक दिया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली सभी छात्राओं को प्रधानाचार्य सुनील कुमार सिंह ने पुरस्कृत कर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य श्री सिंह ने कहा कि सभी छात्र-छात्राओं में जो हुनर हो उसका प्रदर्शन करना चाहिए। क्योंकि अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए ईमानदारी से प्रयास करना जो भी होता है। हर क्षेत्र में छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ना चाहिए। मौके पर किशोरी लाल जायसवाल, रोहित तिवारी, स्वाती सिंह, वैष्णो तिवारी, ऋषिका श्रीवास्तव, आस्था सिंह, पिंकी पांडे, सोनी आदि शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे।

About The Author: Swatantra Prabhat