मथुरा। दीपक पंडित को हिन्दू युवा वाहिनी भारत का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। दीपक पंडित ने कहाकि संगठन हिन्दू हितों के लिए हमेशां आगे आकर काम करता रहेगा। हमारी जिम्मेदारी है कि हमारे आसपास जो चल रहा है उस पर नजर रखें। आंखें मूंदकर सब कुछ सहने का समय अब नहीं रहा है। उन्होंने कहाकि कुछ लोगों को भगवान राम के नाम से चिढ है। जय श्रीराम का नारा लगाने वालों को सभाओं में पीटा जाता है।
हिन्दू युवा वाहिनी भारत के नवनियुक्ता प्रदेश अध्यक्ष दीपक पंडित का स्वागत करते कार्यकर्ता
यह गलत है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि हिन्दू जागेगा तभी भारत जागेगा। अब समय आ गया है कि हम अपनी मातृभूमि का ऋण चुकाएं। गोविंद नगर मंे इससे पहले दीपक पंडित का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
इस मौके पर वल्ले पंडित, इंद्रजीत यादव, वेदप्रकाश मुद्गल, आतु पहलवान, हिमांशु लोधी, राजू यादव, हिमांशू चैधरी, चेतन मलिक, नितेश वाल्मीकि, मनोज ठाकुर, लोकेन्द्र, शैलेन्द्र भारद्वाज, शिशुपाल सिंह, हिमांशु चैधरी, आरके ठाकुर, पंकज गौतम, मोहित यादव आदि मौजूद रहे।