अमेठी। कर्जा माफ, बिजली बिल हाफ, गांव – गांव गौशाला दो। वर्ना रखवाली भत्ता दो, गन्ने का पूरा भुगतान हो। सूखा – ओला – बारिश की मार, तुरंत मुआवजा दे सरकार, गेहूं, धान हाथों हाथ हो। कांग्रेस के कार्यकर्ता जनपद मे जमीनी स्तर पर पहुंच कर किसानों से मिल रहे हैं और उनकी समस्याएँ जानने की कोशिश कर रहे हैं। उपरोक्त मांगे भी की जा रही हैं।
किसानो खुल कर अपनी समस्याओं को गिना रहे हैं। उनका कहना है की क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए बैंक के चक्कर लगाने पडते हैं। उपज का मूल्य बहुत कम है। इससे लागत भी नहीं निकलती है। बिजली का बिल बहुत आता है। आवारा पशुओं से परेशान हैं। पराली की समस्या है। खरीददार नहीं है। धान और गन्ने के दाम से संतुष्ट नहीं हैं। बीमारी, पढाई में किसान तबाह हो गए हैं। डीजल के दाम बढ़ते जा रहे हैं। गौरतलब है कि किसान जन जागरण अभियान कांग्रेस पार्टी ने चलाया है। इसमे किसान अपनी समस्याएँ खुल कर बता रहे हैं।