सहजनवा गोरखपुर- सहजनवा थाना क्षेत्र के बन्नीबारी निवासी सफाई कर्मी को मनबढो ने पीटकर घायल कर दिया। आक्रोशित सफाई कर्मियों ने मनबढो के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर थाने का घेराव किया। पुलिस ने पीड़ित सफाई कर्मी के8 तहरीर पर एक नामजद तथा तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।मिली जानकारी से सहजनवा थाना क्षेत्र के बन्नीबारी निवासी अरविंदर यादव पुत्र रामललित यादव 35 वर्ष पाली ब्लाक के ग्राम पंचायत माधोपुर में सफाई कर्मी के पद पर तैनात है। वृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे के करीब वह अपनी होरो होंडा बाइक से ड्यूटी करने जा रहा था।
सहजनवा मुख्य बाजार एक कपड़े के दुकान के सामने पहुचा था। कि पीछे से आ रहा एक बाइक सवार युवक मोबाइल पर बात करते सफाई कर्मी के बाइक में ठोकर मार दिया जिससे वह बाइक सहित नीचे गिर गया। दोनो में कुछ विवाद हुआ। राहगीरों ने मामला शांत कराया। जैसे ही सफाई कर्मी लुचुई ओबरब्रिज के ऊपर पहुचा। तो मनबढ़ युवक ने तीन साथियों को बुला लिया और लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिये।
जैसे ही पाली ब्लाक के सफाई कर्मियों को घटना की जानकारी मिली तो दर्जनों की संख्या में सफाई कर्मी एडीओ पँचायत तथा ग्राम सचिव हेमंत कुमार के साथ थाने पर पहुच कर मनबढो के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए घेराव किया। पुलिस पीड़ित सफाई कर्मी की तहरीर पर मरमीत यादव पुत्र राम नारायण यादव निवासी लुचुई तथा तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।धेराव करने वालो में अखंड प्रताप सिंह,ईश्वर प्रसाद,नागेंद्र यादव राममूरत,राजेश सिंह,यादवेंद्र यादव ,बबलू यादव,अभिनाश समीर कुमार सहित दर्जनों सफाई कर्मी मौजूद थे।