सक्रियता से दूर अरविंद आदित्य की बसपा में वापसी

अलीगढ़। बसपा में मंडल के चारों जिलों को लेकर एक बार फिर से टीम गठित की गई है। जिला अध्यक्ष तिलक राज यादव ने बताया कि अलीगढ़ मंडल सेक्टर की टीम एक में रणवीर सिंह कश्यप,महेश चैधरी,अरविंद आदित्य को शामिल किया गया है। टीम दो में महेश बाबू कुशवाहा, गजराज विमल और केसी त्यागी को

अलीगढ़।

बसपा में मंडल के चारों जिलों को लेकर एक बार फिर से टीम गठित की गई है। जिला अध्यक्ष तिलक राज यादव ने बताया कि अलीगढ़ मंडल सेक्टर की टीम एक में रणवीर सिंह कश्यप,महेश चैधरी,अरविंद आदित्य को शामिल किया गया है।

टीम दो में महेश बाबू कुशवाहा, गजराज विमल और केसी त्यागी को जिम्मेदारी दी गई है। टीम एक अलीगढ़,हाथरस और टीम दो कासगंज,एटा का काम देखेगी। सहयोग के लिए जिलेवार सेक्टर प्रभारी नियुक्त हुए हैं। इन दोनों टीमों का नेतृत्व करने के लिए मुनकाद अली,सूरज सिंह जाटव व अशोक सिंह एडवोकेट को लगाया गया है। ये सभी मुख्य सेक्टर प्रभारी कहलाएंगे।

अलीगढ़ में तिलक राज यादव,हाथरस में बनी सिंह जाटव,एटा में बलवीर भास्कर और कासगंज में प्रेमपाल सिंह जिला अध्यक्ष रहेंगे। साथ ही अलीगढ़ जिले में सुरेश गौतम, रोशनलाल माहौर,शिव कुमार शास्त्री जाटव और अशोक प्रजापति को सेक्टर प्रभारी बनाया गया है।

हाथरस में दामोदर सिंह,बीड़ी सिंह,उमेश चैधरी, देवेंद्र सिंह राणा लोधी को उक्त पद दिया गया है।एटा में राजवीर सिंह,सूर्य प्रताप सिंह,शंकरलाल, विजय बहादुर जबकि कासगंज में शैतान सिंह,कमल कुमार बौद्ध, डीपी सिंह राणा,सुभाष कश्यप को जिम्मेदारी सौंपी गई है।इस परिवर्तन में कई दिनों से सक्रियता से दूर अरविंद आदित्य को फिर से जिम्मेदारी दी गई है।

About The Author: Swatantra Prabhat