वरिष्ठ पत्रकार अशोक कुमार नवरत्न का किया संस्था ने सम्मान

अलीगढ़। वन्दे भारत सामाजिक संस्था के पदाधिकारियों द्वारा आज संस्था के कार्यालय पर वरिष्ठ पत्रकार अशोक कुमार नवरत्न को भारत सरकार द्वारा भारतीय प्रेस परिषद का सदस्य अधिसूचित करने पर एक स्वागत समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम का संचालन संस्था के महामंत्री नीरज प्रजापति न किया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार अशोक नवरत्न को भारत

अलीगढ़। वन्दे भारत सामाजिक संस्था के पदाधिकारियों द्वारा आज संस्था के कार्यालय पर वरिष्ठ पत्रकार अशोक कुमार नवरत्न को भारत सरकार द्वारा भारतीय प्रेस परिषद का सदस्य अधिसूचित करने पर एक स्वागत समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम का संचालन संस्था के महामंत्री नीरज प्रजापति न किया।

उन्होंने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार अशोक नवरत्न को भारत सरकार द्वारा भारतीय प्रेस परिषद का सदस्य बनाया जाना अलीगढ़ के लिए गौरव की बात है। अलीगढ़ मण्डल से पहली बार कोई पत्रकार भारतीय प्रेस परिषद का सदस्य बना है।

इस अवसर पर वन्दे भारत सामाजिक संस्था के पदाधिकारियों ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुये अशोक नवरत्न का फूलमाला पहनाकर एवं शाॅल उढ़कार व प्रतीक चिन्ह भेंट करके भव्य स्वागत किया।


इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने अशोक नवरत्न को बधाई देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर वन्दे भारत सामाजिक संस्था के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, महामंत्री नीरज प्रजापति, कोषाध्यक्ष आकाश चंद्रा, मीडिया प्रभारी हिमांशु गुप्ता, भगवानदास, मुकेश कुमार, समीर वाष्र्णेय, मोहम्मद अनीस, गणेश वाष्र्णेय, शुभम ठाकुर, कमर सैफी आदि ने माल्यार्पण करके स्वागत किया।

About The Author: Swatantra Prabhat