अखिलेश यादव ने ट्वीट कर एक लाख की मदद का किया ऐलान-चौधरी रोहित यादव

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर एक लाख की मदद का किया ऐलान-चौधरी रोहित यादव सूटकेस में सो रहे बालक की माँ को दी जाएगी मदद-चौधरी रोहित यादव महोबा-समाजवादी पार्टी जनपद महोबा के निवर्तमान जिला मीडिया प्रभारी एवं सदस्य समाजवादी डिजिटल फोर्स सपा नेता चौधरी रोहित सिंह यादव ने दैनिक स्वतंत्र प्रभात मीडिया को जानकारी देते

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर एक लाख की मदद का किया ऐलान-चौधरी रोहित यादव

सूटकेस में सो रहे बालक की माँ को दी जाएगी मदद-चौधरी रोहित यादव


महोबा-समाजवादी पार्टी जनपद महोबा के निवर्तमान जिला मीडिया प्रभारी एवं सदस्य समाजवादी डिजिटल फोर्स सपा नेता चौधरी रोहित सिंह यादव ने दैनिक स्वतंत्र प्रभात मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि  पंजाब से चलकर आगरा में अपने सूटकेस में बच्चे को बिठाए हुए महिला का वीडियो वायरल हुआ था पूछने पर महिला द्वारा बताया गया कि वह झांसी-महोबा की रहने वाली हैं।

उन्होंने कहा कि उक्त मामले का संज्ञान राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव ने लिया और ट्वीट कर महिला की एक लाख रुपये की आर्थिक मदद करने का ऐलान किया है।चौधरी रोहित सिंह यादव ने कहा उक्त महिला की जानकारी कर उन्हें व्हाट्सएप/संपर्क नंबर – 9415898522 पर जानकारी दे सकते हैं।जिससे उन तक आर्थिक मदद पहुंचाई जा सके|

About The Author: Swatantra Prabhat