लखनऊ की टॉप खबरे

लॉक डाउन कोई भूखा नहीं रहेगा:रामनिवास लखनऊ।भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने कोरोना वायरस से जहाँ लोगों को लगातार जागरूक कर रहे हैं।वही शुक्रवार से अपने गोमतीनगर स्थित 3/222 विजयंत खंड म8नई स्टेडियम निवास स्थान पर लगातार तीसरे दिन भूखे और गरीब लोगों के लिए खाना बनवाकर सात सौ पैकेट तहसील प्रशासन,पुलिस प्रशासन,सामाजिक संघठनों के

लॉक डाउन कोई भूखा नहीं रहेगा:रामनिवास

लखनऊ।भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने कोरोना वायरस से जहाँ लोगों को लगातार जागरूक कर रहे हैं।वही शुक्रवार से अपने गोमतीनगर स्थित 3/222 विजयंत खंड म8नई स्टेडियम निवास स्थान पर लगातार तीसरे दिन भूखे और गरीब लोगों के लिए खाना बनवाकर सात सौ पैकेट तहसील प्रशासन,पुलिस प्रशासन,सामाजिक संघठनों के माध्यम से बंटवाया।करीब दो सौ लोग स्वयं पहुंच कर पैकेट प्राप्त किया।रामनिवास ने फैजाबाद रोड पर पैदल चलने वाले लोगों को भरपेट भोजन कराया।जिससे देश के प्रधानमंत्री एव प्रदेश के मुख्यमंत्री का जनमानस से किया गया आग्रह सफल रहा।रविवार को भी इस कार्य में पार्टी कार्यकर्ता संजय मिश्रा,एपी सिंह,अरविंद यादव आदि ने सयोग किया।पूर्व जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने बताया कि यह कार्यक्रम उनका लॉक डाउन के समय तक लगातार चलता रहेगा।

जिसमे मजदूरों,गरीबों आदि को भोजन की व्यवस्था की गई है।सभी लोग भोजन करते समय सामाजिक दूरी भी बनाएं रखें।उन्होंने कहा जिन लोगों के पास भोजन की व्यवस्था नहीं है।उन सबके लिए भोजन की व्यवस्था की गई है।उन्होंने बताया जो लोग चलने फिरने में असमर्थ हैं उनके लिए लेँच पैकेट भी बनवा कर दिए जाने की भी व्यवस्था की गई।रामनिवास ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का कहना है कि लॉक डाउन के चलते कोई बूखा नहीं रह सकता है।हम पार्टी के एक साधारण कार्यकर्ता है।पार्टी की नीतियों के अनुसार हम सबका यह कर्तव्य है कि हर गरीब और मजबूर की सेवा करें।

 घर पहुंचने पर लॉक डाउन समय तक घर मे ही रहें।योगी आदित्यनाथ

लखनऊ।आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे रेवरी गांव लखनऊ उन्नाव सीमा पर स्थित टोल प्लाजा पर बाहर से आने वालो को रोका जा रहा है।जिससे यहाँ पर हजारों की भीड़ जमा हुई है।यहाँ पर अस्थाई डिपो बना कर बाहर से आने वाले लोगो को रोक कर बसों से भोजन करने के बाद उनके गंतव्य के लिए भेजा जा रहा है।वही टोल प्लाजा पर स्थिति का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री दोपहर में एक बज कर 36 मिनट पर पहुँचे।

 राजस्थान,दिल्ली,जयपुर,आगरा,इटावा,मैनपुरी समेत कई शहरों को लखनऊ से जोड़ने वाला आगरा एक्सप्रेस वे मुख्य हाई वे है।जिससे हज़ारों की संख्या में दिहाड़ी मजदूर,छात्र,कामगार सहित अन्य लोग अपने घरों को जाने के लिए पहुँच रहे है।लेकिन इन बाहर से आने वाहनो को लखनऊ टोल प्लाजा पर रोका जा रहा है।जिससे टोल प्लाजा पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र है।प्रशासन बाहर से आने वालो को यहाँ पर रोक उतारा जा रहा है।जिसके बाद इन लोगो को इनके गंतव्य के अनुसार अलग अलग बैठाया जा रहा है।जिसके बाद यहां से अन्य बसों से उनके गंतव्य को पुलिस एवं सामाजिक लोगों द्वारा भोजन कराकर भेजा जा रहा है।रविवार की दोपहर में करीब एक बजकर 36 मिनट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ टोल प्लाजा पर पहुँच कर व्यवस्था का जायजा लिया।उन्होंने बाहर से आये लोगो से बातचीत भी की।

करीब 10 मिनट रुकने के बाद वापस चले गए।मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील किया कि आसपास में सभी लोग सामाजिक दूरी बनाएं रखें।साथ ही बिना डॉक्टरी परीक्षण कराए घर न जाए।घर पहुंचने पर लॉक डाउन समय तक घर मे ही रहें।*डेढ़ घण्टे पूर्व टोल प्लाजा किया गया फ्री।टोल प्लाजा कर्मियों ने बताया कि मुख्यमंत्री के आने से करीब डेढ़ घण्टे पूर्व टोल प्लाजा को अधिकरियों ने इसे फ्री कराया।जबकि प्लाजा कर्मियों ने बताया कि हम लोगो को अभी तक यूपीडा की तरफ से टोल प्लाजा को फ्री करने का कोई आदेश नही मिला है।

जिससे संशय की स्थित की बनी हुई है।आगरा एक्सप्रेस वे पर कुल 17 टोल है।जिसमे सिर्फ रेवरी टोल प्लाजा को अधिकारियों ने फ्री कराया दिया है। *निजी संस्थानों की तरफ से वितरित किया गया पैकेट*टोल प्लाजा पर पुलिस प्रशासन,जिला प्रशासन के साथ ही बंधन सिटी के सीएमडी अनीत सिंह व अजय यादव,प्रमोद पाण्डे,काकोरी नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नजमी खाँ,ग्रामीण पत्रकार कल्याण समिति उत्तर प्रदेश चेयरमैन केशरी राव धारा सिंह यादव सहित आदि लोगों की तरफ से लोगो को खाने के पैकेट वितरित किये गए।वही सरकार की तरफ से टेंट लगवा कर लोगो को खाने के पैकेट वितरित किये गए।

About The Author: Swatantra Prabhat