जलकल विभाग के जेई नही देते जन समस्याओं पर ध्यान, उल्टा पत्रकार से अभद्रता से करते है बात

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी के जन समस्याओं के निस्तारण पर जोर देने के साथ-साथ पत्रकारों के खबर संकलन करने में सभी विभागों को मदद करने व उनके साथ मित्रता का व्यवहार करने को लेकर दिए आदेश के बावजूद जलकल विभाग के जेई नही करते है जनता की समस्याओं का निस्तारण व पत्रकारों

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी के जन समस्याओं के निस्तारण पर जोर देने के साथ-साथ पत्रकारों के खबर संकलन करने में सभी विभागों को मदद करने व उनके साथ मित्रता का व्यवहार करने को लेकर दिए आदेश के बावजूद जलकल विभाग के जेई नही करते है जनता की समस्याओं का निस्तारण व पत्रकारों से करते है अभद्रतापूर्ण व्यवहार। यहां तक कि जलकल जोन 7 के जेई विकाश शर्मा से जनता है परेशान।

27 दिसम्बर 2019 को सीवर समस्या होने पर इन्दिरा नगर ए ब्लॉक के 1171/1 से 1171/4 व 1169/1 व 1169/2 भवन के सामने सीवर लाइन चोक व सीवर लाइन के टूटे हुए ढक्कन को लेकर स्थानीय निवासियों ने जेई विकास शर्मा से शिकायत की थी। 29 दिसम्बर 2019 व 1 जनवरी 2020 को भारत श्रेया टाइम्स के पत्रकारो ने भी जलकल जोन 7 जेई विकास शर्मा को सीवर समस्या के बारे में बताया था।

लेकिन जलकल जोन-7 के जेई विकास शर्मा के कान पर जूं नही रेंगी। 2 महीने का समय बीतने के बाद भी जलकल जेई विकास शर्मा ने कोई कार्य नही कराया। उल्टा भारत श्रेया टाइम्स के पत्रकार से जेई विकास शर्मा ने भड़क कर की बात। काम न होने पर भारत श्रेया टाइम्स के पत्रकार ने मामले को संज्ञान में लेते हुए

जेई विकास शर्मा से मामले को बताया व पेपर में प्रकाशन की बात की। तो जलकल जोन 7 जेई विकास शर्मा ने प्रकाशन की बात को लेकर भड़कते हुए पत्रकार से कहा मेरे परिवार में मेरे चाचा का भी लखनऊ में खुद का चलता है अखबार। उसके बाद पत्रकार ने जलकल जोन 7 अधिशासी अभियंता एस ए त्रिवेदी को कई बार लगाया फ़ोन, लेकिन अधिशासी अभियंता ने फोन उठाना उचित नही समझा। जलकल के महाप्रबंधक की लापरवाही के चलते जलकल के अधिकारी व कर्मचारी हुए लापरवाह। नही करते है जनता की समस्याओं का निस्तारण। ऐसी स्थित को देखते हुए कब सुधरेंगे जलकल विभाग के आला अधिकारी।

About The Author: Swatantra Prabhat