० कांग्रेस अध्यक्ष अनुज मिश्रा के नेतृत्व में सौपा ज्ञापन उरई (जालौन)।कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के निर्देश व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू के आवाहन पर चलाये किसान जन जागरण अभियान के तहत आज मंगलवार को सदर तहसील के बाहर किसानों की समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के
० कांग्रेस अध्यक्ष अनुज मिश्रा के नेतृत्व में सौपा ज्ञापन
उरई (जालौन)।कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के निर्देश व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू के आवाहन पर चलाये किसान जन जागरण अभियान के तहत आज मंगलवार को सदर तहसील के बाहर किसानों की समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनुज मिश्रा के नेतृत्व में धरना प्रर्दशन करते हुए तहसील दिवस में मौजूद मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन भेंट करते हुए किसानों की विभिन्न समस्याओं को हल किये जाने की मांग उठाई।
इस मौके पर प्रमुख रूप से अमर सिंह जागिड, अरविंद सिंह सेंगर, संतोष ठाकुर, पूर्व प्रधानाचार्य डा. नत्थू सिंह सेंगर, सिद्धार्थ दिवोलिया, राजू मिश्रा ठेकेदार, दीपांशु समाधिया, पूर्व महिला जिलाध्यक्ष शशि चौहान, राजीव नारायण मिश्रा, करन सिंह श्रीवास, इंजीनियर संतराम वर्मा सहित दर्जनों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।