नवागत जिलाधिकारी ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट का किया निरीक्षण

जनकल्याणकारी योजनाओं को अधिक गतिशील बनाये जाने पर दिया जोर उन्नाव। नवागत जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने आज कलेक्टेªट पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण के दौरान कोषागार के डबल लाक के स्टाम्प रजिस्टर का अवलोकन किया। अखिलेश कुमार सोनकर मुख्य कोषाधिकारी से जनपद में स्टाम्प आदि के बारे में जानकारी हासिल करने के उपरान्त कलेक्टेªट

जनकल्याणकारी योजनाओं को अधिक गतिशील बनाये जाने पर दिया जोर

उन्नाव। नवागत जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने आज कलेक्टेªट पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण के दौरान कोषागार के डबल लाक के स्टाम्प रजिस्टर का अवलोकन किया। अखिलेश कुमार सोनकर मुख्य कोषाधिकारी से जनपद में स्टाम्प आदि के बारे में जानकारी हासिल करने के उपरान्त कलेक्टेªट में जिलास्तरीय अधिकारियों से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं लक्ष्य के सापेक्ष्य प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये कि शासन के निर्देशो का समयबद्व तरीके से योजनाओं को पूरा किया जाये। सरकार की जो भी जनकल्याणकारी योजनाएं है वे पात्र लोगो को समय से लाभान्वित करायी जाये।

ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में साफ-सफाई को एक अभियान के रूप में चलाया जाये। आवारा पशुओं के बारे में बताया गया कि उन्हें गोशाला में भेजवाया जायेगा तथा यह प्रयास रहेगा कि क्षेत्र के किसानों को उनकी फसल को बचाया जाये ताकि किसानो को उनकी उपज का लाभ मिल सके। कानून व्यवस्था पर चर्चा करते हुए कहा कि कही पर भी कोई समस्या आती है उसे तत्काल निस्तारण कराये जाने के प्रयास समय पर अवश्य किया जाये। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी विभाग सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को अधिक गतिशील बनाकर शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा में योजनाओं को पूरा किया जाये।

अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह को निर्देश दिये है कि माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित होनी वाली परीक्षाएं पूरी पारदर्शिता के साथ सम्पन्न करायी जाये। परीक्षा से सम्बन्धित कलेक्टेªट में एक अतिरिक्त कन्ट्रोल रूम बनाये जाने के निर्देश दिये गये। जिन जोनल/सेक्टर मजिस्टेªट तथा स्टेटिक्स अधिकारियों आदि की ड्यूटी परीक्षा केन्द्र चेक करने एवं सुपरवीजन कराये जाने हेतु अधिकारियों की तैनाती की गयी है। उनके कार्यो की प्रगति की जानकारी रखने के लिए अतिरिक्त अधिकारी की तैनाती कराये जाने के निर्देश दिये गए।

स्वास्थ्य, शिक्षा, कानून एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यानः रवीन्द्र कुमार

उन्नाव। जिलाधिकारी ने प्रेस प्रतिनिधियों से रूबरू होते हुए कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं जैसे स्वास्थ, शिक्षा एवं कानून व्यवस्था, स्वच्छता आदि पर शासन की मंशा के अनुरूप कार्य किया जायेगा। पात्र लोगो को जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिले। इसका विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया। जिलाधिकारी ने कलेक्टेªट के विभिन्न विभागो का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये कि योजनाओं को समय से पूरा करें तथा जो समस्याएं हों उन्हें अवगत कराये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डा0 राजेश कुमार प्रजापति, अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) राकेश कुमार गुप्ता, नगर मजिस्ट्रेट चन्दन कुमार पटेल, सहायक अभिलेख अधिकारी एके राय, उपजिलाधिकारी सदर दिनेश कुमार सहित जनपद के वरिष्ट अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।

About The Author: Swatantra Prabhat