सारस पक्षी विहार केंद्र (वेटलैंड) निर्माण की ग्रामीणों ने विधायक से की पुरजोर मांग, विधायक द्वारा शासन को लिखा गया पत्र

कछौना(हरदोई): विकासखंड कछौना की ग्राम सभा त्यौरी मतुआ में स्थित गाटा संख्या क्षेत्र 614, 615, 619, 50, 60 जोकि जल क्षेत्र है, जिस पर राज्यपक्षी सारस बहुतायत संख्या में आगमन करते हैं। सारसों के संरक्षण व संवर्धन हेतु ग्रामीणों ने इस 120 एकड़ भूमि पर सारस संरक्षण केंद्र हेतु क्षेत्रीय विधायक से मांग की है।

कछौना(हरदोई): विकासखंड कछौना की ग्राम सभा त्यौरी मतुआ में स्थित गाटा संख्या क्षेत्र 614, 615, 619, 50, 60 जोकि जल क्षेत्र है, जिस पर राज्यपक्षी सारस बहुतायत संख्या में आगमन करते हैं। सारसों के संरक्षण व संवर्धन हेतु ग्रामीणों ने इस 120 एकड़ भूमि पर सारस संरक्षण केंद्र हेतु क्षेत्रीय विधायक से मांग की है। इस पर क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा ने सारस संरक्षण केंद्र (वेटलैंड) निर्माण हेतु शासन को पत्र लिखने की बात कही है। बताते चलें कि राज्यपक्षी सारस मैदानी क्षेत्रों में रहते हैं। इनकी मौजूदगी क्षेत्र में अच्छे पर्यावरण का संकेत देती है। विश्व में उड़ने वाले पक्षियों में सारस सबसे ऊंचा पक्षी है। यह तालाबों पोखरो व झीलों के किनारे प्रवास करते हैं। नमी भूमि को बचाने से जलीय पौधे व जीव बढ़ेंगे, जिससे पर्यावरण बेहतर होगा।

यह सारस पक्षी कृषकों हेतु कीट पतंगों को अपना भोजन कर फसलों की सुरक्षा करते हैं। यह दांपत्य प्रेम का प्रतीक माना जाता है।ज्यादातर नर व मादा एक साथ जीवन यापन करते हैं।पशु विभाग की गणना के अनुसार त्यौरी मतुआ के तालाब में कई दर्जन सारस देखे जा सकते हैं। सरकार की तरफ से यदि इस क्षेत्र में वेटलैंड खोल दिया जाए तो इनके कुनबे में इजाफा होगा। यहां पानी के विस्तृत स्रोत हैं। शासन की अनदेखी के चलते यह महत्वपूर्ण क्षेत्र अभी तक वेटलैंड क्षेत्र से उपेक्षित हैं। इस अधिकांश भूमि पर मत्स्य जीवी सहकारी समिति लिमिटेड को मछली पालन हेतु पट्टा किया जाता है, जिसके द्वारा मछली पालन कार्य के साथ सिंघाड़ा भी डाला जाता है। जिसमें खतरनाक रसायन प्रयोग करने के कारण बहुतायत में आने वाले पक्षी प्रभावित होकर मृत्यु का शिकार होते हैं। पर्यावरण संरक्षण व ग्रामीण क्षेत्र की तरक्की के लिए वेटलैंड बनने से ग्रामसभा को राष्ट्रीय स्तर पर एक पहचान मिलेगी, जिस पर ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा के माध्यम से शासन को पत्र भेजा है।

About The Author: Swatantra Prabhat