नशेबाजों ने दरोगा व सिपाही के साथ की मारपीट

० दरोगा पर हमला करने वाले आठ गिरफ्तार उरई (जालौन) एट थाना क्षेत्र के अंर्तगत बिलाया गांव में देर रात नशेबाजों और पुलिस कर्मियों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें एक दरोगा व सिपाही को चोटें भी आईं हैं। सूचना मिलते ही आसपास के थानों का फोर्स भी मौके पर पहुंच गया। चर्चा है कि नशेबाजों ने

० दरोगा पर हमला करने वाले आठ गिरफ्तार

उरई (जालौन) एट थाना क्षेत्र के अंर्तगत बिलाया गांव में देर रात नशेबाजों और पुलिस कर्मियों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें एक दरोगा व सिपाही को चोटें भी आईं हैं। सूचना मिलते ही आसपास के थानों का फोर्स भी मौके पर पहुंच गया। चर्चा है कि नशेबाजों ने दरोगा की सर्विस रिवाल्वर भी छीन ली है। मामले की जानकारी होने पर एसपी सतीश कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे।

 मिली जानकारी के अनुसार बीती देर रात नशेबाजों के बीच झगड़ा होने की सूचना पर पहुंचे दरोगा रामसनेही व एक सिपाही के साथ नशेबाजों ने जमकर मारपीट कर दी। जिससे दोनों को काफी चोटें आई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि नशेबाजों ने पुलिसकर्मियों को बांधकर पीटा है। एसपी डॉ. सतीश कुमार ने बताया कि झगड़े की सूचना पर दरोगा हमराही के साथ पहुंचे थे लेकिन चार-पांच लोगों ने अचानक हमला कर दिया।

जिससे दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। रिवाल्वर छीने जाने की बात गलत है। घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस के साथ ही एसपी भी स्वयं घटना स्थल पर पहुंचे और हमलावरों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिये।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जिनमें एक महिला भी शामिल है।

About The Author: Swatantra Prabhat