बावन (हरदोई)क्षेत्र में जन समस्याओं का अंबार है।जनता को नहीं मिल पा रही है मूलभूत सुविधाएं। सत्ता सुख भोगने में व्यस्त हैं क्षेत्रीय नेता। समस्याओं से त्रस्त है क्षेत्र का किसान। किसान जन जागरण अभियान के अंतर्गत बावन में जिला कांग्रेस कमेटी हरदोई द्वारा किसान चौपाल /नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव जीतलाल सरोज मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे। अध्यक्षता आशीष कुमार सिंह ने की। चौपाल/नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव कुमानी जीतलाल सरोज ने कहा कि किसान जन जागरण अभियान के अंतर्गत क्षेत्र के लगभग दस किसानों से अब तक जो संवाद हुआ है।
उसमें किसानों ने बताया कि उनकी समस्याएं सुनने को कोई सत्ता पक्ष का प्रतिनिधि या स्थानीय विधायक नहीं आए। आवारा पशुओं की वजह से फसलों का भारी नुकसान हुआ है। पराली जलाने पर भी किसानों पर मुकदमे दर्ज हुए। फसलों में लागत ज्यादा लग रही है। बिजली बिल भी बहुत ज्यादा आ रहे हैं। आवास, शौचालय जैसी सुविधाएं पात्रों तक नहीं पहुंच रहीं। मनरेगा मजदूरी का भी पैसा अभी तक नहीं मिला। वोट लेने के बाद सपा विधायक भाजपा की गोद में है, मगर जनता की समस्याओं की तरफ उनका कोई ध्यान नहीं।
किसानों ने बताया कि ठंड की ठिठुरती रातों में अपनी फसलों की पहरेदारी करते रहे मगर एक कंबल तक सरकार या विधायक द्वारा नहीं दिया जा सका। प्रदेश सचिव जीतलाल सरोज ने कहा कि क्षेत्र में जन समस्याओं का अंबार है। क्षेत्र का किसान जनसमस्याओं से त्रस्त है।जनता मूलभूत सुविधाओं को तरस रही है।मगर विधायक सत्ता सुख भोगने में व्यस्त हैं।नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए जिलाअध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने कहा कि क्षेत्रीय किसानों की समस्याओं के प्रति उदासीन सत्ता प्रतिनिधियों को जगाने का काम किया जाएगा।
सरकार जगाओ-किसान बचाओ के नारे के साथ किसानों को साथ लेकर 25 फरवरी को विरोध मार्च निकाला जाएगा।यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि क्षेत्र में कच्ची शराब निकालने वाले और अवैध खनन करने वाले, मानकविहीन हॉस्पिटल चलाने वाले, राशन की कालाबाजारी करने वालों पर सत्ता के नेताओं के करीबी होने की वजह से शासन-प्रशासन का दुलार बरस रहा है, मगर पराली जलाने वाले किसानों पर मुकदमें लिखे जा रहे हैं। विधानसभा के सदन में किसान समस्याओं को लेकर आज तक एक भी सवाल नहीं पूछा गया। योजनाओं का लाभ पाने की आस में पात्र लाभार्थी कोठी से कचहरी तक चक्कर काटते रहते मगर उनकी सुनने वाला कोई नहीं।
कांग्रेस पार्टी गांव गरीब मजदूर किसान के हक के लिए संघर्ष जारी रखेगी।नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जमील अहमद अंसारी ने कहा कि बढ़ती महंगाई ने किसानों के घर का बजट और फसलों की लागत को बढ़ा दिया है। डीजल, खाद, बीज सभी किसानों की पहुंच से दूर हैं। किसान आत्महत्या करने पर विवश है। और सत्तापक्ष के नेता मेले और आयोजनों में व्यस्त हैं।
नुक्कड़ सभा को जिला सचिव मदन पाल वर्मा, जिला सचिव सोनपाल वर्मा, बावन ब्लाक अध्यक्ष अभिशेक सिंह जिला सचिव मंजू मित्रा, शाहबाद विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर अजीमुश्शान, जिला युवा महासचिव शशिबाला वर्मा, पीसीसी सदस्य अनुपम दीक्षित, उत्कर्ष दीक्षित ने भी संबोधित किया।इस अवसर पर शकील खान, राजाराम वर्मा, मुनेश्वर, राम किशोर, राजेन्द्र सिंह गौर, रोहित यादव, उमा शंकर, बसन्त राम, जाकिर, आशाराम, सर्वेश, श्यामलाल, मदनपाल सिंह, प्रेम कुमार, धनीराम, प्रकाश, राकेश, विशम्भर, रामवती, शिववती, रामकली, खुशीराम, उर्मिला, चरित्र, रामश्री, देवेश, आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।