नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल महराजगंज द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर किया गया वृक्षारोपण

महराजगंज/रायबरेली: नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल महराजगंज द्वारा आज यहां कई स्थानों पर वृक्षारोपण कर धरती को हरा-भरा बनाए रखने का संकल्प लिया गया। इसकी अगुवाई करते हुए नगर अध्यक्ष रिंकू जायसवाल और महामंत्री अश्वनी सिंह उर्फ पिंटू के नेतृत्व में व्यापारियों ने कस्बे के सार्वजनिक स्थानों पर सैकड़ों की तादात में वृक्षारोपण किया।

महराजगंज/रायबरेली: नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल महराजगंज द्वारा आज यहां कई स्थानों पर वृक्षारोपण कर धरती को हरा-भरा बनाए रखने का संकल्प लिया गया। इसकी अगुवाई करते हुए नगर अध्यक्ष रिंकू जायसवाल और महामंत्री अश्वनी सिंह उर्फ पिंटू के नेतृत्व में व्यापारियों ने कस्बे के सार्वजनिक स्थानों पर सैकड़ों की तादात में वृक्षारोपण किया।     आपको बता दें कि, इस मौके पर महामंत्री अश्वनी सिंह उर्फ पिंटू ने कहा कि, वृक्ष पृथ्वी के आभूषण है।

इनसे न केवल पृथ्वी का श्रंगार होता है, बल्कि यह जीवनदायिनी भी हैं। वृक्षों की वजह से हमें न केवल ऑक्सीजन मिलता है बल्कि पर्यावरण की भी रक्षा होती है। उन्होंने व्यापारियों से अपील की है कि, हर व्यापारी कम से कम 10 वृक्ष हर साल जरूर लगावे। इस क्रम में धार्मिक स्थानों, अस्पताल, ब्लॉक व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर वृक्षारोपण किए जाने का लक्ष्य है। इसकी शुरुआत अश्विनी सिंह ने अपने खेल के मैदान के पास 50 से अधिक पेड़ लगाकर किया।  इस मौके पर प्रभात जायसवाल, मोहम्मद शब्बीर कुरेशी, विनायक आदि मौजूद रहे।

About The Author: Swatantra Prabhat