झारखंड के जामताड़ा में काल सेंटर संचालित कर लोगो को लूटने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे-

गौरव बाजपेयी लखनऊ। राजधानी में अपराधियों के हौसले किस तरह से बुलन्द है जिससे हर कोई भलीभांति परिचित है लेकिन उन अपराधो पर हर तरह से शिकंजा कसने की ज़िम्मेदारी भी पुलिस के द्वारा जोरशोर से निभाई जा रही है, संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध के द्वारा डीसीपी सेंट्रल कार्यालय में हजरतगंज, पर एक प्रेस वार्ता

गौरव बाजपेयी


लखनऊ।

राजधानी में अपराधियों के हौसले किस तरह से बुलन्द है जिससे हर कोई भलीभांति परिचित है लेकिन उन अपराधो पर हर तरह से शिकंजा कसने की ज़िम्मेदारी भी पुलिस के द्वारा जोरशोर से निभाई जा रही है,

संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध के द्वारा  डीसीपी सेंट्रल कार्यालय में हजरतगंज, पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें फर्जी कॉलसेंटर चलाकर आम लोगों को फोन करके धोखाधड़ी करके एटीएम कार्ड की जानकारी प्राप्त कर, उनके खातों से रुपए निकालने वाले गिरोह का 01 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है।

जिस सन्दर्भ में बताया गया कि किस तरह से यह ठगी करने वाले जालसाज लोगो को फ़ोन पर काल करके लोगो से एटीएम की जानकारी लेकर ऑनलाइन खातों से करोड़ो की रकम जालसाज  पार करते थे यह जालसाजी का खेल काफी समय से लगातार चलता चला आ रहा था यह ठग न केवल  राजधानी में ठगी करते थे  बल्कि देश के अलग अलग स्थानो जैसे दिल्ली, सिलीगुड़ी, जामतारा झारखंड, कर्नाटक सहित तमाम राज्यो में भी इन जालसाजों ने फैला रखा था जालसाजी का जाल जिसमे लोगो को फसाकर  ठगी करने का काम करते थे ।

जिसमें लखनऊ के ही एक निवासी पीड़ित को जालसाजों ने  ऑनलाईन रु0 49000 से अधिक का चूना लगा दिया जिसके बाद पीड़ित की शिकायत पर लखनऊ हजरतगंज साइबर क्राइम सेल की टीम ने गिरोह के जालसाज प्रदुम्न मंडल को दिल्ली से किया गिरफ्तार अकेले आरोपी प्रदुम्न ने की 50 लाख की जालसाजी लोगो से ऐंठी गई रकम झारखंड में बैठे गिरोह के सरगना को पहुचाई जाती थी

शातिर गिरोह महंगे प्रोडक्ट को कम दाम में बेचकर आपस मे बांटते थे आपस मे ठगी में मिली हुई रकम औऱ इस कदर करते थे लोगो से जलसाजी लेकिन पुलिस ने इन अपराधियो के प्रति जाल बिछाते हुए साइबर क्राइम की घटनाओं पर अंकुश लगाने का कार्य किया है।

About The Author: Swatantra Prabhat