पीड़िता ने लगाई मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार

बृजमनगंज-महराजगंज। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गुजरौलिया के रसोइया टोला में एक सफ्ताह पूर्व दो परिवारों के बीच मार पीट हो गया था। जिसमें एक पक्ष के दो सगे भाई गंगोत्रीनाथ त्रिपाठी व चंद्रशेखर त्रिपाठी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसके सम्बंध में पीड़ित पक्ष द्वारा थाने पर चार नामजद लोगों के

बृजमनगंज-महराजगंज। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गुजरौलिया के रसोइया टोला में एक सफ्ताह पूर्व दो परिवारों के बीच मार पीट हो गया था। जिसमें एक पक्ष के दो सगे भाई गंगोत्रीनाथ त्रिपाठी व चंद्रशेखर त्रिपाठी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसके सम्बंध में पीड़ित पक्ष द्वारा थाने पर चार नामजद लोगों के विरुद्ध बीते 27 अगस्त को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

जहां पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर मेडिकल के लिए भेज दिया। वहीं परिवार के दो लोगों की हालत गम्भीर बनी हुई है। बताया गया कि पीड़ित के परिवार में तीन लड़कियां व महिलाएं हैं। इसके बावजूद बृजमनगंज पुलिस द्वारा पीड़ित पक्ष के घर जा कर लड़कियों तथा महिलाओं को थाने पर बुलाया जा रहा है। जिसमें अपने पिता व चाचा के देखभाल व इलाज तथा न्याय की गुहार के लिए दो पुत्रियां निरंतर भटकने को मजबूर है।

एक सफ्ताह के बाद भी किसी आरोपी की न तो गिरफ्तारी की गई और न ही मुकदमा लिखा जा रहा है। पुलिस मामले की लीपापोती करने में लगी हुई है।  पीड़ित का कहना है कि पीड़ित परिवार को लगातार धमकाया जा रहा है। वहीं दोनों लड़कियों द्वारा एसओ को सूचना देने पर एसओ बृजमनगंज द्वारा सबूत मांगा जा रहा। उक्त संबंध में पीड़ित की पुत्री ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत संख्या 40018720013770 के माध्यम से न्याय की गुहार लगाई है।

About The Author: Swatantra Prabhat