नगर पंचायत महोना में वर्षा ऋतु का ध्यान

स्वतंत्र प्रभात महोना लखनऊ। नगर पंचायत महोना में वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए नालो की सफाई युद्धस्तर पर कराई जा रही है।मानसून 15 जून को आने की संभावना रहती है। माना जाता है कि इसके बाद मानसून कभी भी दस्तक दे सकता है। इसलिए इसके पूर्व ही नगर के सभी नाले नालियों की

स्वतंत्र प्रभात

महोना लखनऊ।

नगर पंचायत महोना में वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए नालो की सफाई युद्धस्तर पर कराई जा रही है।मानसून 15 जून को आने की संभावना रहती है। माना जाता है कि इसके बाद मानसून कभी भी दस्तक दे सकता है। इसलिए इसके पूर्व ही नगर के सभी नाले नालियों की सफाई करा ली जाती है। मार्च से ही सफाई का अभियान शुरू हो जाता है।

बता दें कि पिछले वर्ष नालों की सफाई होने से पहले ही मानसून आ गया था। जिससे नगर में जल भराव की समस्या हो गई थी। नगर पंचायत अध्यक्ष एन इशरत बेग ने बताया कि नगर पंचायत के समस्त वार्डो में नालो की सफाई वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए कराई जा रही है।

इस नगर पंचायत से दो लाभ होंगे पहला नगर में कही भी जलभराव नही होगा और दूसरा नालो की सफाई हो जाने से गंदगी के कारण होने वाली बीमारियों से भी लोग बच सकेंगे। उन्होंने बताया नाली नालो में संचारी रोगों के रोकथाम हेतु एन्टी लार्वा सहित अन्य दवाओं का छिडक़ाव कराया जा रहा है। वार्ड संख्या 8 में नाले की हो रही सफाई का निरीक्षण नगर पंचायत अध्यक्ष ने सभासद मो रफी एवं समीर कुरैशी के साथ किया।

यूपी नगर निगम चुनाव में बीजेपी की जीत, 16 नगर निगम में 14 पर कब्ज़ाhttps://khabar.ndtv.com/video/show/news/bjp-pockets-14-of-16-mayoral-seats-in-uttar-pradesh-bsp-bags-2-473580

About The Author: Swatantra Prabhat