गांव की दुधारू गाय बनी प्राकृतिक रहष्य,दस वर्ष से बिना बच्चे के दे रही है दूध

गांव की दुधारू गाय बनी प्राकृतिक रहष्य दस वर्ष से बिना बच्चे के दे रही है दूध माधौगंज (हरदोई)।लोंगों को कहते सुना है कि प्रकति के सामने विज्ञान फेल है तो सच्चाई सुनकर लोंगों को हैरान होना पड़ेगा। एक गाय जिसने दस वर्षों से कोई बच्चा नही दिया। रोजाना 10 से 12 लीटर दूध देती

गांव की दुधारू गाय बनी प्राकृतिक रहष्य


दस वर्ष से बिना बच्चे के दे रही है दूध


माधौगंज (हरदोई)।लोंगों को कहते सुना है कि प्रकति के सामने विज्ञान फेल है तो सच्चाई सुनकर लोंगों को हैरान होना पड़ेगा। एक गाय जिसने दस वर्षों से कोई बच्चा नही दिया। रोजाना 10 से 12 लीटर दूध देती है।
माधौगंज ब्लॉक के गांव बढ़ैयाखेड़ा में प्रधान देवेन्द्र सिंह के घर एक काली गाय किसी अजूबे से कम नही है। पशुपालक अजय सिंह ने बताया कि उसकी गाय को देखने के लिए बहुत दूर के लोग गांव आते हैं। अजय की गाय 10 वर्ष से परिवार के लिए कामधेनु बनी हुई है। गत वर्ष जिला चिकित्सालय से टीम आई थी वह जांच कर हैरान रह गई। पहुतेरा पशु चिकित्सालय व माधौगंज कस्बा के अस्पताल से डॉक्टर की टीमें आकर देख चुकी हैं। सभी लोग अचरज देखकर भौचक्के रह जाते हैं। अजय सिंह ने बताया कि लोग इसे कामधेनु कहकर बुलाते हैं, गांव में गाय देखने लोंगों का आए दिन तांता लगा रहता है।

About The Author: Swatantra Prabhat