पतारा की जनसभा में विपक्ष पर जमकर बरसे योगी

अकबरपुर का नाम बदलने के दिये संकेत, हमें अपनी विरासत को बचाने के लिए वोट करन है- योगी आदित्यनाथ 

कानपुर। मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज घाटमपुर तहसील क्षेत्र के पतारा कस्बा स्थित स्टेशन रोड के बगल में स्थित मैदान में अकबरपुर लोकसभा सीट के प्रत्याशी देवेन्द्र सिंह भोले के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर खूब तीर चलाए। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आपका एक एक वोट भारत की विरासत को बचाने के लिए होगा।
आदित्यनाथ ने बुधवार को कानपुर के अकबरपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि एक तो नाम ऐसा है कि बार-बार नाम लेने में संकोच होगा है। अकबरपुर का नाम बदलना है । यह नाम ही सही नहीं है हमें विरासत को बचाना है। आपका वोट इस नाम को ही बदल देगा। जो धूप और सड़क की ओर खड़े हैं। विकास और विरासत साथ-साथ चलेगा। योगी ने कहा कि जो गुलामी के निशान हैं उनको समाप्त करेंगे। मुख्य मंत्री ने कहा कि जो राम का नहीं हुआ वो किसी का नहीं हो सकता।
  इस अवसर पर विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि एक नारा है भारत माता की जय का नारा लगा है। जो यह नारा नहीं लगा
सकता उसको भारत में रहने का अधिकार नहीं है। 13 तारीख को ज्यादा से ज्यादा वोट डालने हैं। हम तभी जीत पाएंगे जब ज्यादा से ज्यादा वोट पड़ेंगे। आपका वोट विकास, सुरक्षा विरासत और देश का गौरव बढ़ाने के लिये होगा। उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, मंत्री प्रतिभा शुक्ला, विधायक नीलिमा कटियार, सरोज कुरील, स्वप्निल वरुण, देवेंद्र सिंह भोले, अरुणा कोरी, देवेश कोरी, मनोज शुक्ला, दिनेश कुशवाहा, उपेंद्र पासवान, रामप्रकाश कुशवाहा, रमेश यादव, प्रमोद जायसवाल मंच पर मौजूद रहे।

About The Author: Swatantra Prabhat Desk