कांग्रेस को झटका,लवली,नसीब सिंह,नीरज बसाया,राजकुमार चौहान,अमित मलिक बीजेपी में

 एसडी सेठी। लोकसभा चुनावों के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कांग्रेस को बडा झटका लगा है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले अरविंद सिंह लवली के साथ कांग्रेस के कई कदावर नेताओ ने कांग्रेस का हाथ झटक के  भाजपा का दामन थाम लिया है। इनमें राजकुमार चौहान, नसीब सिह,नीरज बसाय,और अमित मलिक शामिल है। अरविंद सिंह लवली शीला दीक्षित की सरकार में मंत्री रह चुके है।उनको पिछले साल अगस्त में दिल्ली कांग्रेस के पद पर नियुक्त किया गया था। 

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ,भाजपा महासचिव विनोद तावडे और दिल्ली भाजपा प्रमुख वीरेन्द्र सचदेवा की मौजूदगी  में अरविंद सिंह लवली अपनी टीम के साथ भाजपा में शामिल हो गए।  सभी कांग्रेस नेता पार्टी के द्वारा आम आदमी पार्टी से गठबंधन से खासे खफा थे। इसके अलावा पूर्वी दिल्ली से कन्हैया कुमार को टिकट दिए जाने से भी खफा थे। भाजपा में शामिल होने वाले नेताओ ने कहा कि कांग्रेस में अभी ऐसा वक्त है कि वे किसी की सुनते नही है। बल्कि  पार्टी से नाराज नेताओं की बे अदबी पर राहुल का दो टूक जवाब देते है जो जा रहा है उसे जाने दो,उसे रोको मत ।

वे नई पीढी तैयार कर रहे है ,पता नहीं वे कौन से ख्यालों में है? लवली ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि हमें भाजपा के बैनर तले और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में दिल्ली की जनता के लिए लडने का मौका दिया गया है। इसके लिए मैं शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करता हूं।मुझे पूरी उम्मीद है कि देश में बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी।आने वाले दिनो में दिल्ली में भी भाजपा परचम लहराएगा।

About The Author: Abhishek Desk